UAE को 1960 में मिला ऐसा खजाना, अर्थव्यवस्था पहुंच गई बादलों के पार, 10 फोटो में देखिए अजूबा है यह देश

Published : May 14, 2022, 06:45 AM IST

नई दिल्ली। सऊदी अरब अमीरात यानी संयुक्त अरब अमीरात या फिर यूएई, अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व किनारे पर स्थित है। यह देश ओमान और सऊदी अरब के बीच चट्टानी रेगिस्तानी, सूखे पहाड़, रेतीली और ओमान तथा फारस की खाड़ी के साथ फैले हुए समुद्र तट से सटा हुआ है। यहां 20वीं सदी के मध्य में तेल की खोज हुई और इसके बाद इस देश की किस्मत बदल गई। तेल मिलने से पहले संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मछली पकड़ने और मोती उद्योग पर निर्भर थी। 1960 के दशक में जब यहां से तेल का निर्यात शुरू हुआ, तब देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बदलने लगी। आज यूएई की जीडीपी प्रमुख पश्चिमी यूरोपीय देशों के बराबर है। आज बात करते हैं संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दस रोचक तथ्यों की। तस्वीरों में देखिए कैसा अजूबा है यह शहर।    

PREV
110
UAE को 1960 में मिला ऐसा खजाना, अर्थव्यवस्था पहुंच गई बादलों के पार, 10 फोटो में देखिए अजूबा है यह देश

संयुक्त अरब अमीरात में सात अलग-अलग अमीरात शामिल हैं। इनमें अबू धाबी, दुबई, शारजाह, रास अल-खैमाह, अजमान, उम्म अल-क्वैन और फुजैरा शामिल हैं। सभी अमीरात की अलग-अलग संस्कृतियां और परंपराएं हैं।

210

यूएई की सरकार का स्वरूप पूर्ण राजतंत्र का है। सभी अमीरात पर अलग-अलग शाही परिवार का शासन है। अबू धाबी में राष्ट्रपति और दुबई में प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हैं। 

310

संयुक्त अरब अमीरात में कोई स्थायी नदियाँ नहीं हैं। 1960 में तेल मिलने से पहले संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मछली पकड़ने और मोती उद्योग पर निर्भर थी।

410

बाज़ संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय प्रतीक है। वहीं, मध्यम आकार का मृग देश का राष्ट्रीय पशु है। यहां 20वीं सदी के मध्य में तेल की खोज हुई और इसके बाद इस देश की किस्मत बदल गई। 

510

विश्व आर्थिक मंच के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए दुनिया का पहला सरकारी मंत्रालय बनाया है। 

610

दुबई में 46 मील से अधिक ट्रैक के साथ दुनिया की सबसे लंबी चालक रहित मेट्रो प्रणाली है। यूएई की जीडीपी प्रमुख पश्चिमी यूरोपीय देशों के बराबर है।

710

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई में बुर्ज खलीफा है। यह गगनचुंबी इमारत 828 मीटर (2,717 फीट) ऊंची है।

810

किसी देश में जाने से पहले वहां के स्थानीय कानूनों से खुद को परिचित करना हमेशा बुद्धिमानी है। दुबई में सार्वजनिक जगहों पर प्रेम प्रदर्शन अश्लील हरकत के लिए लोगों को जेल में डाल दिया जाता है। 

910

संयुक्त अरब अमीरात की आबादी में प्रवासियों का सबसे बड़ा योगदान है। अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, अमीरात के लोगों की आबादी देश की कुल आबादी का 12% से भी कम है। अन्य अनुमानों में संयुक्त अरब अमीरात को केवल साथी खाड़ी देश कतर से पीछे रखा गया है। 

1010

हाल के वर्षों में किए गए तमाम सुधारों के बावजूद, यूएई को देश के प्रवासी और घरेलू कामगारों के इलाज के लिए अधिकार संगठनों से आलोचना का सामना करना पड़ा है।

Recommended Stories