बैरो, अमेरिका (Barrow,Utqiagvik, USA)
अलास्का में आर्कटिक सर्कल के ऊपर स्थित बैरो शहर को अब Utqiagvik शहर के नाम से जाना जाता है। यहां गर्मी या कम ठंड वाले दिन केवल 120 होते हैं। ये शहर हमेशा बादलों से ढका रहता है और यहां लगभग 95 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। यहां औसत तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस रहता है और न्यूनतम तापमान माइनस 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। यहां इतनी ठंड होती है कि समुद्र का पानी भी जम जाता है।