ना डॉक्टर-ना अस्पताल, घर पर लेबर पेन से तड़प रही मां की फोन पर इस तरह कराई डिलिवरी

ट्रेंडिंग डेस्क : कहते है ना कि भगवान किसी ना किसी रूप में आकर हमारी मदद जरूर करते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तरी कैरोलिना के यूनियन सिटी में रहने वाली सामंथा लॉकहार्ट के साथ, जो प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अपने 3 बच्चों के साथ अकेली थी। ऐसे में लेबर पेन के तड़प रही महिला से फोन पर बात कर एक फोन ऑपरेटर ने उसकी सफल डिलिवरी करवा दी। महिला ने अकेले ही घर पर अपनी नॉर्मल डिलिवरी की। अब मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। आइए आपको मिलवाते हैं, इस ब्रेव लेडी सामंथा लॉकहार्ट से..

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2021 4:33 AM IST

15
ना डॉक्टर-ना अस्पताल, घर पर लेबर पेन से तड़प रही मां की फोन पर इस तरह कराई डिलिवरी

क्या है पूरा मामला
पिछले महीने सुबह 3.30 बजे की बात है, जब सामंथा लॉकहार्ट अपने 3 बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उनका मंगेतर काम पर गया था। 9 मंथ प्रेग्नेंट लॉकहार्ट ने देखा कि उसका वॉटर बैग फट गया है। ऐसे में उन्होंने 911 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 पर कॉल किया। लेकिन जब तक डॉक्टर्स वहां पहुंचते, तब तक उनकी डिलिवरी हो गई।

25

फोन पर बात करते समय हुई डिलिवरी
जिस समय महिला ने 911 पर कॉल किया, तब उसकी हालत बहुत खराब थी। ऑपरेटर केरी माइकल्स ने बताया कि लॉकहार्ट ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी और उनकी सांस बहुत तेज चल रही थी। ऐसे में उन्होंने ना सिर्फ उनको शांत किया, बल्कि फोन पर ही उनकी डिलिवरी करवाने में मदद की। जब तक डॉक्टर की टीम उनके घर तक नहीं पहुंची वह उनसे फोन पर ही बात करती रहीं।

35

बच्चे की आवाज सुनकर मिली राहत
केरी माइकल्स बताती हैं, कि 'जैसे ही मैंने फोन पर बच्चे की रोने की आवाज सुनी, मुझे राहत मिली।'बता दें कि लॉकहार्ट ने एक हेल्दी 8-पाउंड, 5-औंस बेबी बॉय को जन्म दिया। जिसका नाम एवोंटे रखा गया।

45

लॉकहार्ट ने किया महिला का शुक्रिया
लॉकहार्ट ने डिलिवरी के बाद कहा कि 'केरी ने मुझे शांत रखा क्योंकि मैं बहुत ज्यादा घबरा रही थी। केरी कहती रहीं कि, ठीक है, शांत हो जाओ और मुझे संभाला। यह ऐसा है जैसे भगवान ने उसे मेरे लिए, इस स्थिति के लिए भेजा है। वह निश्चित रूप से एक अद्भुत महिला हैं।'

55

बेटे और मां से मिलने पहुंची फोन ऑपरेटर
911 ऑपरेटर के रूप में काम करने वाली केरी माइकल्स आमतौर पर उन लोगों से नहीं मिलती, जिनसे वह फोन पर बात करती है। लेकिन वह हाल ही में लॉकहार्ट और उसके बच्चे से मिलने पहुंची। लॉकहार्ट ने भी उन्हें मदद करने के लिए धन्यवाद दिया और दोनों महिलाओं ने कहा कि 'यह एक ऐसा पल है जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।'

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos