नई दिल्ली। यह हैरान करने वाला मामला ब्राजील का है। 37 साल की इस महिला का नाम मेरिवोन रोका मॉरेस है। महिला ने ऐसा करने की जो वजह बताई, उसे जानकर सभी चौंक गए। महिला ने न सिर्फ गड्डे से शादी की बल्कि, गुड्डे जैसा ही एक बच्चा होने का दावा भी किया। महिला ने जिस गुड्डे से शादी की है, उसका नाम मार्सेलो रखा है। मेरिवोन नाम की इस महिला ने जब अपनी मां से कहा कि वह अकेली है और उसका कोई ब्वायफ्रेंड भी नहीं है, तब उसकी मां ने कपड़े का गुड्डा बनाया, जिससे वह खुश हो जाए, मगर उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी मार्सेलो नाम के इस गुड्डे से ही प्यार करने लगेगी और न सिर्फ प्यार बल्कि, शादी भी करेगी। हद तो तब हो गई, जब यह सब कुछ विधिवत समारोह में हुआ और बाद में गुड्डे जैसा ही बच्चा बीते 21 मई को पैदा हुआ। आइए मेरिवोन की शादी, उसके गुड्डे पति और गुड्डे जैसे बेटे की एक झलक तस्वीरों में देखते हैं।
ब्राजील की रहने वाली 37 साल की इस महिला का नाम मेरिवोन रोका मॉरेस है। महिला ने मार्सेलो नाम के गुड्डे से शादी की है।
215
मेरिवोन का कहना है कि उसका और मार्सेलो का एक बच्चा भी है, जो बीते 21 मई को पैदा हुआ। तस्वीरों में यह बच्चा भी गुड्डे जैसा दिख रहा है।
315
दरअसल, कुछ समय पहले मेरिवोन ने अपनी मां से कहा था कि वह अकेली है। उसका कोई ब्वायफ्रेंड नहीं है और इसलिए वह दुखी रहती है।
415
मेरिवोन ने बेटी के दुख को समझते हुए उसे यूं ही कपड़े का एक गुड्डा बनाकर दे दिया। मां ने ही उसका नाम मार्सेलो रखा था।
515
मेरिवोन को जब उसकी मां ने मार्सेलो को दिया, तब उसे देखते ही बेटी को गुड्डे से प्यार हो गया। मगर यह प्यार कोई ऐसा-वैसा प्यार नहीं था।
615
दरअसल, मेरिवोन को मार्सेलो से सच में प्यार हो गया था और यह इस कदर बढ़ गया कि उसने गुड्डे से शादी करने का ऐलान कर दिया।
715
मां बेटी के इस कदम से परेशान तो थी, मगर उसे ना कहकर दुखी नहीं करना चाहती थी। ऐसे में एक समारोह में दोनों की शादी हुई।
815
यह शादी बिल्कुल असली जैसी थी। इसमें मेहमान आए। खाना-पीना हुआ। डांस हुआ। फोटो सेशन हुआ और मेरिवोन ने मार्सेलो को रिंग भी पहनाई।
915
मेरिवोन के अनुसार, जब मुझे मार्सेलो मिला, तब मैं उससे प्यार करने लगी। मैं अक्सर फोरो डांस के लिए जाती थी और वहां मुझे कोई पार्टनर नहीं मिलता था।
1015
मार्सेलो के आने के बाद मुझे किसी डांस पार्टनर या ब्वायफ्रेंड का इंतजार नहीं करना पड़ा। मार्सेलो को लेकर मेरिवोन बेहद भावुक है और सच में उसे पुरूष मानते हुए पति के तौर पर प्यार करती है।
1115
मेरिवोन का कहना है कि जब से मार्सेलो मेरी जिंदगी में आए हैं। मेरी खुशी बढ़ गई है। मैं हमेशा से ऐसे ही पति की तलाश कर रही थी।
1215
मेरिवोन अब मार्सेलो का बिल्कुल एक पति की तरह ख्याल रखती है और उसी तरह उसके साथ रोमांस भी करती है। हालांकि, यह सब एक तरफा ही होता है।
1315
शादी के कुछ महीने बाद मेरिवोन ने सबको बताया कि वह प्रेग्नेंट है। इस खबर ने सभी को एक बार फिर चौंका दिया था।
1415
बीते 21 मई को मेरिवोन ने बताया कि उसे बेटा हुआ है। जब सभी ने उस बेटे को देखा तो वह एक गुड्डा था। इस गुड्डे को भी देख सभी हैरान थे।
1515
मेरिवोन और मार्सेलो की शादी में करीब ढाई सौ मेहमान आए थे। इसके बाद दोनों ने हनीमून भी मनाया। वह अपने गुड्डे परिवार से प्यार करती है और उन लोगों से नफरत, जो इसे गुड्डा या डॉल बताते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News