खड़गे के जीतते ही सड़कों पर नाचने लगे कांग्रेसी, 10 फोटो में देखिए आज कहां क्या हुआ

Published : Oct 19, 2022, 03:21 PM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 04:53 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इसमें जीत हासिल हुई है। उन्हें 7897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1072 वोट मिले। ऐसे में खड़गे ने बड़े अंतर से थरूर को हराकर कांग्रेस अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के गांधी नगर जिले में डिफेंस एक्सपो के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया। एशिया की इस सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में एक से एक हथियारों को डेमो के तौर पर रखा गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी  हमले में मारे गए रामसागर और मुकेश का शव कन्नौज स्थित उनके गांव पहुंचा। यहां उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आइए तस्वीरों में देखते हैं आज की कुछ प्रमुख झलकियां। 

PREV
110
खड़गे के जीतते ही सड़कों पर नाचने लगे कांग्रेसी, 10 फोटो में देखिए आज कहां क्या हुआ

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनकी जीत की सूचना मिलते ही समर्थक झूमने और नाचने लगे। 

210

पार्टी कार्यालय में समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई, बधाई दी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाते हुए नाचते दिखे। 

310

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया। 

410

गांधी नगर में आयोजित डिफेंस एक्सपो को एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी बताई जा रही है। इसमें दुनियाभर के रक्षा सौदागर शामिल हुए हैं। 

510

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिफेंस एक्सपो मे एंटी ड्रोन डिफेंस सिस्टम देखते हुए। फोटो में कंपनी के प्रतिनिधि इसकी खासियतों से उन्हें रूबरू कराते हुए दिख रहे हैं। 

610

इस प्रदर्शनी की थीम पाथ टू प्राइड रखी गई है। मंगलवार, 18 अक्टूबर से शुरू हुआ यह डिफेंस एक्सपो इस साल 22 अक्टूबर तक चलेगा। 

710

आंखें नम कर देने वाली यह दुखद तस्वीर कन्नौज में रामसागर के परिजनों की है। कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने वहां मजदूरी करने गए रामसागर और मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनके शव आज कन्नौज पहुंचे हैं। 

810

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपने दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों और राख के अवशेष को संगम में प्रवाहित करने के लिए आज सुबह प्रयागराज पहुंचे थे। 

910

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस आज मुंबई में थे। उन्होंने 26/11 आतंकी हमले में ताजमहल होटल में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

1010

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं इसुदान गढ़व, प्रवीण राम, जगमल वाला और अन्य के साथ गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories