85 साल बाद फिर दिखा कुत्ते-बाघ का कॉम्बिनेशन वाला जानवर, हो चुका था पृथ्वी से गायब

हटके डेस्क: पृथ्वी की संरचना को लाखों-करोड़ों साल हो चुके हैं। इस दौरान कई तरह के जीव-जंतु पृथ्वी पर आए। इनमें से जो पर्यावरण में आए बदलाव को झेल पाए, वो जिंदा रहे। उन्होंने खुद को प्रतिकूल हालातों में ढाल लिया। लेकिन जो ऐसा नहीं कर पाए, उनकी प्रजाति पृथ्वी से खत्म हो गई। डायनासोर से  लेकर ऐसी कई प्रजातियां हैं जो अभी तक विलुप्त हो चुकी हैं। इसी में से एक था तस्मानियन टाइगर। ये टाइगर आम बाघों से बिलकुल अलग दिखता था। इसकी आधी बॉडी बाघ की तरह तो आधी कुत्ते की तरह दिखती थी। कहा जाता है कि आज से 85 साल पहले ये दुनिया से खत्म हो गया था। लेकिन अब इसे फिर से देखे जाने का दावा किया गया है। तस्वीरों में मिले सबूत... 

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2021 4:11 AM IST

16
85 साल बाद फिर दिखा कुत्ते-बाघ का कॉम्बिनेशन वाला जानवर, हो चुका था पृथ्वी से गायब

तस्मानियन टाइगर पहले ऑस्ट्रेलिया के पूरे तस्मानिया में ही देखा जाता था। लेकिन जैसे जैस समय बीता, इसकी संख्या कम होती गई। इसके बाद 1936 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया। 

26

अब 85 साल बाद इसे फिर से देखे जाने का दावा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के थाइलासीन अवेयरनेस ग्रुप के प्रेसिडेंट नील वाटर्स ने खुलासा किया कि इतने सालों बाद फिर से इस जानवर को एक परिवार ने देखने का दावा किया है। 
 

36

नील ने बताया कि इस परिवार ने तस्मानियन टाइगर को जंगल की ओर जाते देखा। इस बात के सबूत के तौर पर उन्होंने चार तस्वीरें भी पेश की। इसमें एक ऐसा जीव दिख रहा है जिसकी आधी बॉडी बाघ की तरह है और आधी कुत्ते जैसी।  

46

लेकिन एक्सपर्ट्स ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें मोर्फड है। इसे मात्र पब्लिसिटी के लिए एडिट कर रिलीज किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग पब्लिसिटी के लिए ऐसी तस्वीरें रिलीज करते हैं और कहानियां बनाते हैं। 

56

तस्मानियन टाइगर का वजन 12 से 22 किलो तक होता था। साथ ही इसकी लंबाई 39 से 51 इंच तक थी। साथ ही इसकी बॉडी के आगे का हिस्सा कुत्ते जैसा और बॉडी के पिछले हिस्से पर बाघ की तरह धारियां नजर आती थी। 

66

रिकार्ड्स के मुताबिक़, आखिरी बार तस्मानियन टाइगर को 1930 में जिंदा देखा गया था। ये पृथ्वी पर आज से बीस लाख साल पहले आया था। कुछ लोग इसे बाघ नहीं,  भेड़िया बताते हैं। इसकी तस्वीरें कई स्टोरी बुक्स में देखी जाती हैं लेकिन असल तस्वीर किसी के पास नहीं है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos