नई दिल्ली। आपने दुनियाभर में एक से एक हैरान करने वाली चीजें देखी होंगी। चीन इसमें मास्टर है। वहां की कई कलाकृतियां, इमारतें और पुल ऐसे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। बहरहाल, आज हम बात करेंगे चीन के शानसी प्रांत में स्थित उस हैंगिंग टेंपल की, जो बीते पंद्रह सौ साल से पहाड़ पर झूल रहा है। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं इस शानदार मंदिर को।
पहाड़ पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए बेहद दुर्गम रास्ते हैं। फिर भी यह आस्था का केंद्र होने से लोग हर हाल में पहुंचते हैं।
210
इस अद्भुत मंदिर की बनावट लोगों को आकर्षित करती है। पहाड़ पर बने और हवा में झूलने की वजह से इसे हैंगिंग टेंपल कहते हैं।
310
चीन में पहाड़ पर बना यह शानदार मंदिर देखने में इतना खतरनाक है कि हवा में झूलता रहता है बावजूद इसके, लोग यहां आते हैं।
410
बहुमंजिला इमारत वाला यह मंदिर दस से अधिक पतली-पतली लकड़ियों के सहारे खड़ा है। लकड़कियों पर खास तेल का लेप हुआ है, जिससे इसमें दीमक नहीं लगते।
510
मंदिर का नाम शुआन खोंग है। अंग्रेजी में इसका मतलब होता है हैंगिंग टेम्पल यानी झूलता हुआ मंदिर। चीन के अब तक सुरक्षित वास्तु निर्माणों में यह इमारत बेहद अद्भुत निर्माण है।
610
इस मंदिर पर पहाड़ की चट्टान का एक हिस्सा बाहर की ओर झुका हुआ है। इससे ऐसा लगता है मानो चट्टान का यह सिरा मंदिर पर अब गिरा की तब गिरा।
710
यह मंदिर करीब 1500 साल पहले बना था। तब से इसका करीब आधा हिस्सा हवा में लटक रहा है। तब से अब तक न कहीं टूट-फूट हुई और न ही यह भूकंप में गिरा।
810
दुनियाभर के पर्यटक मंदिर को देखने आते हैं। यहां पूरे साल लोग आते-रहते हैं। यह बौद्ध, ताओ और कन्फ्यूसियस धर्म की मिली-जुली शैली का अकेला सुरक्षित मंदिर है।
910
इस शानदार मंदिर में छोटे-बड़े करीब 40 भवन और मंडप हैं। ये सभी चट्टान में दबी लकड़ियों पर टिके हैं। हवा में बने लकड़ी के रास्ते पर चल रहे पर्यटकों की जान सांसत में रहती है।
1010
इस मंदिर में पगडंडियां लकड़ियों से बनी हैं। पर्यटक इससे होकर जाते हैं। उन्हें ताकीद की जाती है कि चलते समय वे नीचे नही देखें। जरा सी लापरवाही के कारण खाई में गिरने का खतरा रहता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News