नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार, 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे जापान के नारा सिटी में एक चुनाव प्रचार अभियान में थे, जब 41 साल के हत्यारे ने पीछे से गोलियां दाग कर उनकी जान ले ली। सुरक्षाकर्मियों का दावा था कि 67 साल के शिंजो आबे की धड़कन घटनास्थल पर ही बंद हो गई थी। फिर भी एक उम्मीद रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 21 सितंबर 1954 को टोक्यो के शिंजुकु शहर में जन्मे शिंजो आबे जापान के लोकप्रिय नेता तो थे ही, दुनियाभर में उनकी छवि अच्छी शख्सियत के तौर पर थी। भारत के वे अच्छे दोस्त माने जाते थे। ऐसे में भारतीय भी उनकी मौत से दुखी हैं और देशभर में उन्हें अपने-अपने तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उन्हें अनोखे अंदाज में याद कर रहे हैं। उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। आइए फोटो के जरिए देखें शिंजो आबे जब-जब भारत आए थे।
शिंजो आबे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दोस्त थे। वे जब भी और जहां भी मिलते, दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक होती।
210
ओडिशा में कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को कुछ यूं श्रद्धांजलि दी।
310
वाराणसी में युवाओंं ने गंगा किनारे दीप जलाकर शिंजो आबे को याद किया और दीपों से नमन लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
410
शिंजो आबे जापान के प्रभावशाली राजनीतक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके दादा और पिता दोनों ही राजनीति के माहिर खिलाड़ी रहे।
510
शिंजो आबे भी जापान के लोकप्रिय नेता रहे। वे दो बार प्रधानमंत्री बने और जापान में सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बने।
610
शिंजो आबे को अल्सरेटिव कोलाइटिस नाम की घातक बीमारी थी और इस वजह से ही उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री का पद छोड़ा।
710
शिंजो आबे ने बीमारी की वजह से वर्ष 2007 में और फिर वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। वे नहीं चाहते थे कि बीमारी की वजह से कामकाज प्रभावित हो।
810
शिंजो आबे को मारने वाले हत्यारे ने बताया कि वह उनसे असंतुष्ट था। मगर इस बात का खुलासा नहीं किया कि किस बात से असंतुष्ट था।
910
हत्यारे ने कहा कि उसे शिंजो आबे की राजनीतिक नीतियों और कार्यों से कोई दिक्कत नहीं थी। वह लंबे समय से उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहा था।
1010
शिंजो आबे को मारने वाला हत्यारा उनकी सभा में पत्रकार बनकर गया था। उसने आबे को मारने के लिए गन और गोली खुद बनाई थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News