YouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, दर्दनाक है नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की कहानी

Published : Oct 28, 2021, 09:48 AM ISTUpdated : Oct 28, 2021, 09:55 AM IST

केरल. आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म थ्री ईडियट्स (3 Idiots) का एक सीन है, जिसमें वीडियो कॉल (Video Call) के जरिए डिलीवरी कराई जाती है। जब बच्चा पैदा हो जाता है तो थिएटर में खूब तालियां बजती हैं। फिल्मी दुनिया (Bollywood) से अलग रियल लाईफ में इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 17 साल की लड़की ने YouTube वीडियो देखकर घर पर ही खुद की डिलीवरी की। एक बच्चे को जन्म दिया। मन में सवाल आ रहा होगा कि 17 साल की लड़की प्रेग्नेंट कैसे हो गई? प्रेग्नेंट हुई तो हॉस्पिटल क्यों नहीं गई? इन सभी सवालों के जवाब देते हैं। 21 साल के पड़ोसी ने कर दिया था प्रेग्नेंट, लड़की के माता-पिता को भनक तक नहीं लगी...   

PREV
15
YouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, दर्दनाक है नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की कहानी

3 दिन तक घर के अंदर ही रही लड़की
यह घटना केरल (Kerala) के मलप्पुरम जिले की है, जहां लड़की ने 20 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की ने बच्चे सहित खुद को कमरे में बंद कर लिया। लड़की की मां को दिखाई नहीं देता है। तीन दिनों तक उसे पता ही नहीं चला कि उसकी बेटी प्रेग्नेंट थी और डिलीवरी हुई है। उस घर में एक नवजात बच्ची है। हालांकि पुलिस को शक है कि कहीं घर के लोगों ने कुछ दूसरी प्लानिंग तो नहीं की थी।

25

संक्रमण होने के बाद जाना पड़ा हॉस्पिटल
डिलीवरी के बाद तीन दिनों तक घर के अंदर रहने की वजह से लड़की को संक्रमण हो गया। इस दौरान मां को पता चला कि उसकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद उसे तुरन्त हॉस्पिटल ले गई। जहां दोनों का इलाज किया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति अभी ठीक है। 

35

गर्भनाल काटने के लिए देखा यूट्यूब 
लड़की ने बताया कि उसे पता नहीं था कि कैसे डिलीवरी कराई जाती है। इसलिए उसने यूट्यूब की मदद ली। चौंकाने वाली बात तो ये है कि उसे ये आइडिया उसी व्यक्ति ने दिया, जिसने इसे प्रेग्नेंट किया था। इस पूरे मामले का खुलासा खुद लड़की ने किया, जो बेहद चौंकाने वाला है।

45

पड़ोसी ने लड़की ने किया था प्रेग्नेंट
जब लड़की को हॉस्पिटल ले जाया गया तो स्टाफ ने नाबालिग लड़की की प्रेग्नेंसी के बारे में बाल कल्याण समिति ( Child Welfare Committee) को खबर किया, जिसने बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने कहा है कि 21 साल के पड़ोसी ने उसे कथित रूप से प्रेग्नेंट कर दिया। 

55

मां को लगा, लड़की ऑनलाइन क्लास कर रही है
बच्चे को जन्म देने के बाद गर्भनाल को कैसे काटना है, यह जानने के लिए आरोपी ने उसे YouTube वीडियो देखने की भी सलाह दी। CWC ने लड़की की प्रेग्नेंसी से अनजान माता-पिता पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां नेत्रहीन है और उसका पति सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और हमेशा रात की ड्यूटी पर रहता है। मां को लगा था कि लड़की ऑनलाइन क्लास कर रही है इसलिए वह कमरे में खुद में बंद किए हुए है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें.

जमीन पर घसीटा, पत्थर से कुचला...15 साल के लड़के ने 23 साल की लड़की के साथ ऐसे की रेप की कोशिश

जिसे समझा जा रहा था कब्रों का लुटेरा वह निकला आम इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया- ऐसे दी गई थी दर्दनाक मौत

संबंध बनाने के दौरान पति ने लिया दूसरी महिला का नाम, भड़क गई पत्नी, ऐसा बवाल हुआ कि उड़ गए पति के होश

लाश के साथ एक साल तक सोते रहे 3 भाई, शरीर सड़ चुका था, हड्डियां गल गई थी, चौंकाने वाली है कहानी

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories