फ्लॉवर शो की 10 तस्वीरः इस बार की थीम पुनीत राजकुमार और उनके पिता पर, मधुमक्खियों को भी हटा दिया, जानिए क्यों

Published : Aug 04, 2022, 08:00 PM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित लालबाग बॉटनिकल गार्डन का सालाना फ्लॉवर शो कोरोना महामारी की वजह से बीते दो साल आयोजित नहीं हुआ। मगर इस साल यह फ्लॉवर शो 5 अगस्त, शुक्रवार से फिर से शुरू हो रहा है और इस बार की थीम कन्नड फिल्मों के दिवंगत मशहूर एक्टर्स डॉक्टर राजकुमार और उनके बेटे पुनीत राजकुमार पर आधारित है। डॉक्टर राजकुमार का निधन 77 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 2006 को हुआ था, जबकि उनके बेटे पुनीत राजकुमार का निधन पिछले साल 46 साल की उम्र में हो गया था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। इस बार राज्य सरकार पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए फ्लॉवर शो में उनकी प्रतिमा लगवा रही है। यह फ्लॉवर शो 15 अगस्त तक चलेगा। आइए तस्वीरों के जरिए इस फ्लॉवर शो की तैयारियों पर नजर डालते हैं। 

PREV
110
फ्लॉवर शो की 10 तस्वीरः इस बार की थीम पुनीत राजकुमार और उनके पिता पर, मधुमक्खियों को भी हटा दिया, जानिए क्यों

लालबाग में फ्लॉवर शो हर साल आयोजित किया जाता है, मगर कोरोना महामारी की वजह से बीते दो साल से आयोजन नहीं हो सका। 

210

इस साल राज्य सरकार फ्लॉवर शो फिर से आयोजित कर रही है और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन 11 दिनों का होगा। 

310

इस बार फ्लॉवर शो की थीम कन्नड फिल्मों के मशहूर दिवंगत अभिनेताओं डॉक्टर राजकुमार और उनके बेटे पुनीत राजकुमर पर आधारित है। 

410

पुनीत राजकुमार का महज 46 साल की उम्र में पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 

510

इस बार उम्मीद की जा रही है कि फ्लॉवर शो देखने के लिए करीब पंद्रह लाख लोगों की भीड़ जुट सकती है। इसको देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 

610

लालबाग पार्क करीब 240 एकड़ में फैला ळे। पार्क में मुधमक्खी पालन भी होता है, मगर आयोजन को देखते हुए सभी मधुमक्खियों को यहां से दूसरी जगह पर ले जाया गया है। 

710

हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के मुख्य सचिव राजेंद्र कटारिया ने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ गुरुवार को लालबाग पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। 

810

दरअसल, वर्ष 2015 में ऐसे ही फ्लॉवर शो में एक माता-पिता अपनी सात साल की बच्ची के साथ आए थे, तब मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर  हमला कर दिया था, जिससे बच्ची की मौत हो गई थी। 

910

इसके अलावा पार्क से दूसरे जानवरों को भी पकड़कर हटाया जा रहा है, जिससे फ्लॉवर शो देखने के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह का खतरा नहीं रहे। 

 

1010

शुक्रवार, 5 अगस्त से शुरू होने वाला यह फ्लॉवर शो  15 अगस्त तक चलेगा। यानी आयोजन 11 दिनों तक जारी रहेगा। 

Recommended Stories