मुंबई में लगातार दूसरे कोरोना मामलों में कमी देखने के लिए मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 2000 से भी कम कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। जबकि, महाराष्ट्र में इसका कुल आंकड़ा 41 हजार के आसपास है। इन सबके बावजूद कोविड से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं देखी जा रही है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस की ओर से एक बार फिर से लोगों को जागरुक करने के लिए इंटरेस्टिंग तरीका निकाला गया है। एक जोकर के सहारे लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने शेयर किया मीम...