रोज जेल की दीवार पर आकर बैठता था कबूतर, उसकी सच्चाई ने पुलिस के उड़ा दिए होश

ट्रेंडिंग डेस्क. अबतक आपने सुना होगा कि पहले के जमाने में संदेश भिजवाने के लिए कुछ पक्षियों का इस्तेमाल किया जाता था, जिसमें कबूतर सबसे आगे होता था। लेकिन ब्रिटिश कोलंबिया में तो एक कबूतर ने हद ही कर दी। इस कबूतर की सच्चाई ने खुद पुलिस के होश उड़ा दिए। दरअसल, इस कबूतर को जेल में तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। सुनने में अजीब लगे पर ये सच है। जानें क्या है पूरा मामला...

Piyush Singh Rajput | Published : Jan 10, 2023 11:54 AM IST / Updated: Jan 10 2023, 06:56 PM IST

15
रोज जेल की दीवार पर आकर बैठता था कबूतर, उसकी सच्चाई ने पुलिस के उड़ा दिए होश

दरअसल, कनाडा की एक जेल में ऐसा कबूतर गिरफ्त में आया है जिसके जरिए ड्रग्स सप्लाई किया जा रहा था। कबूतर की पीठ पर एक छोटा सा पैकेट बांधा गया था, जिसके आंदर क्रिस्टल मेथ (crystal meth) पाया गया है। ये देखकर पुलिस व जेल अधिकारियों के होश उड़ गए।

25

बता दें कि ये घटना एबॉट्सफोर्ड स्थित जेल की है। ये मामला 29 दिसंबर का है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूनियन ऑफ कैनेडियन करेक्शनल के प्रेसीडेंट जॉन रैंडल ने मीडिया को बताया कि जेल सुरक्षाकर्मियों की नजर इस संदिग्ध कबूतर पर पड़ी थी, जो दीवार के बीच बने गैप में बैठा था। ऐसा लगा कि इसके पास किसी तरह की पुड़िया है।

35

इसके बाद अधिकारियों ने कबूतर को पकड़ने के लिए भारी मशक्कत की और उस पुड़िया को जांच के लिए भेजा, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पुड़िया में लगभग 30 ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटाइमाइन पाया गया। ये ड्रग्स दिमाग में एक उत्तेजक की तरह काम करता है।

45

इस खतरनाक ड्रग्स को पकड़ने के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, अबतक ये नहीं पता चल पाया है कि कबूतर किसे लाकर ये पुड़िया दे रहा था और किसने इसे प्रशिक्षण दिया।

 

55

कबूतर के स्मग्लिंग में पकड़े जाने से जेलकर्मी हैरान हैं। एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि हमने अपने जीवन में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos