नई दिल्ली। करीब 130 करोड़ की आबादी वाले भारत की गिनती दुनियाभर में बेहतरीन और शिक्षित देशों में होती है। यहां तमाम भाषाएं बोली जाती हैं। बावजूद इसके भारत दुनियाभर में दूसरा ऐसा देश है, जहां सबसे अधिक अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। पहले नंबर पर अमरीका का नंबर है, जबकि तीसरे नंबर पर आश्चर्यजनक रूप से पाकिस्तान का नाम आता है। भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां खनिज की मात्रा भी काफी है। परंपराएं और सभ्यता दोनों प्राचीन हैं। इतिहास काफी समृद्ध है। आदिवासी और कबीले समुदायों और उनके इतिहास को आज भी सहेजा जा रहा है। खानपान का गौरवशाली इतिहास है, जो दुनियाभर में मशहूर है। आइए तस्वीरों के जरिए अंग्रेजी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते हैं।
दुनियाभर में अगर सबसे अधिक कहीं अंग्रेजी बोली जाती है, तो वह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका है। यहां दो अरब 83 करोड़ से अधिक लोग अंग्रेजी भाषा बोलते हैं।
28
वहीं, भारत ऐसा देश है, जहां दुनियाभर में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक अंग्रेजी बोली जाती है। यह संख्या करीब एक अरब 25 करोड़ से ज्यादा है। हालांकि, सबसे अधिक हिंदी भाषी लोग इस देश में हैं।
38
यही नहीं, तीसरे नंबर पर जिस देश का नाम अंग्रेजी बोलने में आता है, वह भी हैरान करने वाला है। यह तीसरा देश है पाकिस्तान और यहां करीब एक अरब 8 करोड़ लोग अंग्रेजी बोलते हैं।
48
अंग्रेजी बोलने में चौथे नंबर पर जिस देश का नाम आता है वह नाइजीरिया है। इस अफ्रीकी देश में करीब 79 करोड़ लोग अंग्रेजी बोलते व लिखते हैं। हालांकि, इस देश में कट्टरपंथ भी बहुत है।
58
पांचवें नंबर पर फिलीपिंस का नंबर आता है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां 64 करोड़ अंग्रेजी बोलते हैं। यह देश कई मामलों में जैसे, उद्योग, शिक्षा और खेल में बेहतर प्रदर्शन करता रहा है।
68
छठें नंबर पर यूनाइटेड किंगडम का नाम है। यहां 59 करोड़ लोग अंग्रेजी बोलते हैं। दुनियाभर में दो तरह की मुख्य रूप से अंग्रेजी बोली जाती है। पहली, यूके और दूसरी यूएस। भारत में यूके अंग्रेजी बोली जाती है।
78
सातवें नंबर पर जर्मनी का नंबर आता है। इस देश में 45 करोड़ से अधिक लोग अंग्रेजी बोलते हैं। हालांकि, इस देश की मुख्य भाषा जर्मन है। यहां यूके इंग्लिश बोली जाती है।
88
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आठवें नंबर पर बांग्लादेश का नंबर आता है। इस मुस्लिम देश में करीब 30 करोड़ लोग अंग्रेजी बोलते हैं। यहां यूके इंग्लिश बोली जाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News