Published : Jul 22, 2022, 05:37 PM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 05:51 PM IST
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। सिंगापुर दौरा हो या फिर मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच की बात, या फिर फ्री सुविधाओं के नाम पर रेवड़ी बांटने का मुद्दा। सभी मुद्दों पर वे मुखर हैं और खुद सवाल-जवाब कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वे ट्रेंड में हैं और उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में आज उनकी पढ़ाई-लिखाई, परिवार, नौकरी और आंदोलन से जुड़ी बातें आपको बताने जा रहे हैं। आइए कुछ दिलचस्प तस्वीरों के जरिए अरविंद केजरीवाल से जुड़े तथ्य जानते हैं।
भारतीय राजनीति में अरविंद केजरीवाल की पहचान लोकप्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर है। उनकी जन्मभूमि हरियाणा रही है, मगर कर्मभूमि उन्होंने दिल्ली को बनाया।
210
बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज रहे अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी, खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने 1993 में सिविल सर्विस सेवा की परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा के लिए उनका चयन हुआ।
310
आईआईटी, खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में नौकरी की। हालांकि, यहां वे ज्यादा दिन नहीं रूके और मदर टेरेसा के साथ उनके काली घाट आश्रम में जाकर काम करने लगे।
410
वैसे, अरविंद केजरीवाल का मन आश्रम में भी ज्यादा दिन नहीं लगा और वे दो महीने बाद ही वहां से चले गए और सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गए। भारतीय राजस्व सेवा में चुने गए और नौकरी की, मगर यहां भी ज्यादा समय तक नहीं रहे।
510
इसके बाद वे सूचना का अधिकार आंदोलन से जुड़े और आटीआई कार्यकर्ता के तौर पर मशहूर हुए, मगर यहां भी ज्यादा समय नहीं रहे और दूसरे प्रोजेक्ट से जुड़ गए। इसके बाद अन्ना के साथ इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े।
610
बाद में राजनीति में कदम रखा। आम आदमी पार्टी बनाई और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार दिल्ली की जनता को सेवा दे रहे हैं। यही नहीं, पार्टी का प्रदर्शन कुछ दूसरे राज्यों में अच्छा चल रहा है।
710
पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड सीटें जीतकर सरकार बनाई। यहां भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
810
अरविंद केजरीवाल शाकाहारी हैं और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से प्रभावित हैं। कॉमेडी फिल्में देखना अच्छा लगता है और अपने लगभग सभी काम वे खुद ही करना पसंद करते हैं।
910
दावा किया जाता है कि केजरीवाल बेहद सादगीभरा जीवन जीते हैं और परिवार को भी ऐसे ही रखते हैं। वह अपना, पत्नी का या फिर बच्चों का जन्मदिन तक नहीं मनाते।
1010
वर्ष 2012 में उन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा। इसी साल उन्होंने आम आदमी पार्टी की शुरुआत की। उन्होंने 16वें लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दी, मगर करीब तीन लाख 70 हजार वोट से हार गए।