नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गत शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने यह भी कहा कि सिसोदिया को सीबीआई यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में फंसाया जा रहा है और कुछ बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित तौर पर उल्लंघन और कई अन्य खामियों को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं मनीष सिसोदिया के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में 5 जनवरी 1972 को पिलखुवा में हुआ था।
210
उनके पिता धर्मपाल सिंह एक स्कूल में प्रिंसिपल थे। मनीष सिसोदिया ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है, मगर उन्होंने पत्रकारिता का पेशा चुना। एआईआर यानी ऑल इंडिया रेडियो से वह लंबे समय तक जुड़े रहे।
310
यहां वह जीरो ऑवर प्रोगाम होस्ट करते थे। इसके बाद वह जी न्यूज से जुड़े। उनकी भूमिका चैनल में न्यूज प्रोड्यूसर और एंकर की थी। उन्होंने चैनल में 2005 तक काम किया।
410
इसके बाद वह अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ गए। उन्होंने अपना संगठन पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन 2006 में बनाया। इसके अलावा वह कबीर नाम के गैर सरकारी संगठन से भी जुड़े रहे।
510
मनीष सिसोदिया वर्ष 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़े। यह उनके जीवन में निर्णायक मोड़ लाया। इसके बाद 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर उन्होंने आम आदमी पार्टी की स्थापना की।
610
अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी के तौर पर मनीष सिसोदिया का नाम लिया जाता है। दोनों करीब 20 साल से एक दूसरे के साथ है और हर सफलता-असफलता में भागीदारी निभाते हैं।
710
इसके बाद वर्ष 2013 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए, जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल हुई। सिसोदिया ने भाजपा नेता नकुल भारद्वाज को हराकर इस चुनाव में जीत दर्ज की थी।
810
मनीष सिसोदिया ने 14 फरवरी 2015 में पहली बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पटपड़गंज सीट से जीत दर्ज की थी।
910
मनीष सिसोदिया की पत्नी का नाम सीमा सिसोदिया है और वह गृहणी हैं। उनका एक बेटा है, जिसके साथ अक्सर उनकी तस्वीर वायरल होती रहती है।
1010
सिसोदिया जनलोक पाल आंदोलन के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह इसका पहला मसौदा तैयार करने वाली टीम में भी शामिल थे। अन्ना हजारे के साथ वह भी जेल गए थे।