कोलकाता. पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुवार की सुबह एक बकरी ने दो बछड़ों को जन्म दिया। उनमें से एक बछड़े के चार नहीं बल्कि आठ पैर और दो कूल्हे हैं। जबकि दूसरा सामान्य है। मामला उत्तर 24 परगना के बनगांव का है। जानें गांव में क्योंं छाया मातम...?
बनगांव के कालमेघा इलाके में स्थानीय लोग बकरी के बच्चे को चमत्कारी मान रहे हैं। उसे देखने के लिए आस-पास के गांववालों की भीड़ लगी हुई है। सभी के मन में इसे लेकर सवाल हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।
23
बकरी के मालिक का नाम सरस्वती मंडल है। उन्होंने अपने घर में गाय-बकरी जैसे पालतू जानवर रखे हैं। गुरुवार की सुबह एक बकरी ने दो बछड़ों को जन्म दिया। उनमें से एक का जन्म आठ पैरों और दो कूल्हों के साथ हुआ।
33
इस घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग बकरी को देखने के लिए सरस्वती मंडल के घर पर जमा हो गए। मीडिया से बात करते हुए सरस्वती मंडल ने कहा, मैंने पहली बार ऐसा देखा है। जन्म के लगभग पांच मिनट बाद बकरी का बच्चा मर गया। हालांकि मां और दूसरा बच्चा ठीक है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News