world Book Day: इन किताबों से बनाई गईं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में, कमाई भी जबरदस्त की

Published : Apr 23, 2022, 10:30 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क.  23 अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड बुक डे (world Book Day 2022) मनाया जाता है। कहा जाता है कि किताबें हमारे समाज के लिए आईने की तरह होती हैं। किताबें हमारी सच्ची दोस्त भी होती हैं। इस दिन को मनाने का मकसद है लोगों को किताबों के बारे में जागरूक करना। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1995 में हुई थी। किताबें का उपयोग अब सिर्फ कहानी पढ़ने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि भारत में कई ऐसी फिल्में (indian movies) बनी हैं जिसकी कहानी किसी राइटर की बुक से ली गई है। किताबों और उपन्यास से बनाई गई ये फिल्में बॉलीवुड में सफल हुई हैं। विश्वबुक डे पर हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कहानी किसी किताब से ली गई है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में। 

PREV
16
world Book Day: इन किताबों से बनाई गईं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में, कमाई भी जबरदस्त की

गाइड
देव आंनद की इस फिल्म की गिनती इंडियन सिनेमा के हिट फिल्मों में होती है। यह फिल्म  1965 में आई थी। यह फिल्म आरके नारायण के मशहूर उपन्यास "द गाइड" पर आधारित थी।   

26

साहब बीबी और गुलाम
यह फिल्म 1962 में बनी थी। यह फिल्म बंगाली लेखक बिमल मित्र के उपन्यास से बनाई गई थी। बिमल मित्र के नॉवेल का भी नाम साहब बीबी और गुलाम था। इस फिल्म में मीना कुमारी, वहीदा रहमान और गुरुदत् लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भी अच्छी कमाई की थी। 
 

36

शतरंज के खिलाड़ी
1977 में सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी फिल्म शतरंज के खिलाड़ी बॉलीवुड की सफल फिल्मों में मानी जाती है। संजीव कुमार इस फिल्म के लीड हीरो थे। ये फिल्म मुंशी प्रेमचंद्र की एक कहानी पर आधारित थी।

46

हाफ गर्लफ्रेंड 
हाफ गर्लफ्रेंड बिहार से आए एक लड़के की स्टोरी है। यह फिल्म भी चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी से बनाई गई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाई तो नहीं कर पाई थी लेकिन ये फिल्म को तरीफ मिली थी। 

56

देवदास
जिन लोगों की फिल्मों में रूचि है उन्होंने देवदास फिल्म जरूर देखी होगी। आपको बता दें कि देवदास फिल्म की कहानी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास से ली गई है। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय एक बंगाली उपन्यासकार हैं। शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म को 2022 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने उस समय करीब 98 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

66

टू स्टेट्स
टू स्टेट्स चेतन भगत की कहानी थी। इस काहनी पर फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को कमाई करीब 100 करोड़ रुपए थी। चेतन भगत ने 'टू स्टेट्स- द स्टोरी ऑफ़ माय मैरिज' नाम से नॉवेल लिखा था इसी पर ये फिल्म बनाई गई थी। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories