किश्वर और सुयश ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 दिसंबर, 2016 में शादी की थी। किश्वर उम्र में सुय्यश से करीब 8 साल बड़ी हैं। जहां किश्वर का जन्म 3 फरवरी 1981 को हुआ था तो वहीं सुयश का जन्म साल 1989 में हुआ। किश्वर ने शक्तिमान, बाबुल की दुआएं लेती जा, देस में निकला होगा चांद, कुटुम्ब, कसौटी जिंदगी की, धड़कन, पिया का घर, खिचड़ी, कसम से, काजल, काव्यांजलि जैसे टीवी शोज में काम किया है।