10 साल की उम्र में मराठा सम्राट की रानी बनी ये बच्ची, 'अहिल्या' के लिए हजारों में से हुआ सेलेक्शन

Published : Jan 05, 2021, 12:42 PM IST

मुंबई. टीवी सीरियल पीरियड ड्रामा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई सोमवार 4 जनवरी से प्रसारित किया गया। शो में अदिती जलतरे लीड रोल निभा रही हैं। वो अहिल्याबाई के रोल में नजर आएंगी। इस सीरियल के लिए उनका सेलेक्शन हजारों से भी ज्यादा लड़कियों में से हुआ था। इस रोल के लिए हजारों से भी ज्यादा बच्चियों ने ऑडिशन दिया था। ऐसे में आइए जानते हैं अदिती के बारे में...

PREV
15
10 साल की उम्र में मराठा सम्राट की रानी बनी ये बच्ची, 'अहिल्या' के लिए हजारों में से हुआ सेलेक्शन

अदिती ने 2019 में मराठी शो सिंधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो कई कमर्शियल शोज में नजर आ चुकी हैं। वो 'मेरे साईं' और 'रूप' में भी गेस्ट अपीरियंस दे चुकी हैं। उनकी उम्र अभी 10 साल है और महाराष्ट्र से बिलॉन्ग करती हैं।

25

टीवी शो अहिल्याबाई के रोल के लिए सेलेक्शन प्रोसेस 8 महीने तक चला था। इस दौरान हजारों से भी ज्यादा बच्चियों ने ऑडिशन दिया था। इसका ऑडिशन प्रोसेस काफी टफ था। चाइल्ड आर्टिस्ट्स को कई शॉर्टलिस्टिंग से गुजरना पड़ा था। इस बीच मॉक फोटो शूट भी हुए थे। 

35

शो के डायरेक्टर जैक्सन सेठी ने इस बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की और कहा कि 'अहिल्याबाई का रोल काफी चैलेंजिंग है, खासतौर पर एक बच्ची के लिए। इसके लिए एक मासूमियत की जरुरत है तो इसे अधिक ऑथेंटिक बनाए।

45

डायरेक्टर का मानना है कि अदिती जलतरे के रूप में उन्हें वो मिला, जिसकी मेकर्स को तलाश थी। सेठी ने कहा था कि अदिती इस रोल के लिए आइडल च्वॉइस हैं। अहिल्याबाई के बचपन के किरदार के लिए वो परफेक्ट है। 

55

शो में अहिल्या और उनके ससुर के जरिए ससुर और बहू के बीच के मजबूत बॉन्ड को दिखाया जाएगा। शो में अहिल्या की कहानी को दिखाया जाएगा। एक गांव की लड़की कैसे मराठा सम्राट की रानी बनती है, इसके पीछे की पूरी कहानी को इस शो में दिखाया जाएगा। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories