दोनों हाथों से अपना बढ़ा पेट संभालती हैरान-परेशान दिखी TV की नागिन, अब कभी भी बन सकती है मम्मी

Published : Jan 27, 2021, 06:38 PM IST

मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (anita hassanandani) अब कभी भी मां बन सकती है। बुधवार को वे पति रोहित रेड्डी (rohit reddy) के साथ अपना चेकअप कराने अस्पताल पहुंची थी। हालांकि, हमेशा मुस्कराते दिखने वाली अनीता चेहरे से कापी हैरान-परेशान नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों हाथों से अपना बढ़ा हुआ पेट संभाल रखा था। बेबी बंप की वजह से अनीता ने काफी ढीले और कम्फर्टेबल कपड़े कैरी कर रखे थे। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अनीता ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की बात पब्लिकली की थी। अनीता और रोहित ने एक वीडियो शेयर कर क्रिएटिव तरीके से खुशखबरी की घोषणा की थी।

PREV
18
दोनों हाथों से अपना बढ़ा पेट संभालती हैरान-परेशान दिखी TV की नागिन, अब कभी भी बन सकती है मम्मी

अनीता ने सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इतना ही नहीं वे बिना मेकअप थी और उनके बाल खुले थे। पूरे वक्त पति रोहित पत्नी को संभालते नजर आए। 

28

अस्पताल चेकअप कराने पहुंची अनीता को कार से उतरने में भी काफी परेशानी हो रही थी। बावजूद इसके उन्होंने रूककर मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए। अनीता ने सपेद रंग का टॉप और काले रंग का लोअर पहन रखा था। 

38

अस्पताल के बाहर कार से उतरते समय अनीता परेशान नजर आई। दरअसल, प्रेग्नेंसी का उनका लास्ट टाइम चल रहा है, इस दौरान उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी हो रही है।

48

अनीता के पति रोहित बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे अनिता के बेबी बंप को निहारते नजर आ रहे हैं।

58

रोहित ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- अभी भी एक बेबी की तरह सो रहा है? जागने का समय आ गया है। लगभग समय आ गया है। अनीता ने आठवें महीने में मैटरनिटी शूट भी करवाया था, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

68

प्रेग्नेंसी के दौरान अनीता के पति हर पल उनके साथ रह रहे हैं। रोहित ने पत्नी की खातिर काम से भी ब्रेक ले रखा है। पत्नी का चेकअप कराने वे खुद उनके साथ अस्पताल जाते हैं।

78

अनीता ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी।

88

अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वे अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories