मुंबई. टीवी शो पवित्र रिश्ता (Pavitra Rista) से घर-घर में पहचान बनाने वालीं अर्चना यानी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) 37 साल की हो गई है। उनका जन्म 19 दिसंबर, 1984 को इंदौर में हुआ था। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि अंकिता का असली नाम तनुजा है लेकिन घर में सब प्यार से अंकिता बुलाते हैं। वैसे तो अपने लुक्स की वजह से अंकिता दुनिय भर में अपने फैंस का दिल पर राज करती है लेकिन अपने विवादों के कारण भी वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल अंकिता बिजनेसमैन विवेक जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। उनकी ग्रैंड शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि शादी के बाद अंकिता का ये पहला बर्थडे है। उनके पति ने पत्नी के लिए आधी रात को ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। आपको बता दें कि अंकिता का एक्टिंग सफर आसान नहीं रहा, उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। नीचे पढ़ें अंकिता लोखंडे की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
अंकिता लोखंडे बचपन से ही एक्ट्रेस बनने के सपने देखा करती थीं, लेकिन किसी कारणवश उन्हें इस सपने से नाता तोड़ना पड़ा था और वो एयर होस्टेस बनने के लिए फ्रैंकफिन अकादमी ज्वाइन ही करने वाली थी। लेकिन अचानक उनका सिलेक्शन जी सिने सुपरस्टार की खोज में हुआ।
29
हालांकि, अंकिता लोखंडे के लिए यह सफर भी आसान नहीं था। उनके पेरेंट्स को भी प्रॉब्लम थी, उनकी बेटी के एक्टिंग में करियर बनाने के डिसीजन को लेकर। लेकिन उन्होंने अपने घरवालों को मनाया और फिर आगे चलकर उनके पेरेंट्स ने भी उनका सपोर्ट मिलने किया। वे 2005 में मुंबई शिफ्ट हो गईं।
39
मुंबई आने के बाद अंकिता ने 2006 जी सिने सुपरस्टार की खोज में हिस्सा लिया, लेकिन टॉप में आकर वो एलिमिनेट हो गई। लेकिन वो इस शो से खाली हाथ नहीं लौटी, उन्हें बेस्ट डांसर का खिताब मिला था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया, लेकिन उनका दिल एक्टिंग में ही लगा हुआ था।
49
बता दें कि अंकिता लोखंडे को चार साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। फिर उन्हें टीवी शो बाली उमर को सलाम ऑफर हुआ लेकिन किसी कारण से शो ऑन एयर हुआ ही नहीं हो पाया। इसके बाद उनकी किस्मत चमकी और एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं।
59
अंकिता लोखंडे ने टेलीविजन की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। खबरों की मानें तो अंकिता टीवी शो के लिए एक दिन का करीब एक लाख रुपए चार्ज करती है। टीवी इंडस्ट्री में उनकी गिनती हाईऐस्ट पेड एक्ट्रेसेस में की जाती है।
69
टीवी के बाद अंकिता लोखंडे ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। वे फिल्म मणकर्णिका और बागी 3 में काम कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो मणिकर्णिका के लिए उन्हें 2-3 करोड़ रुपए फीस मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 1.1 करोड़ रुपए की जगुआर एक्स जे और 1.74 करोड़ की कीमत वाली पोर्शे 911 कार है। उनकी नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
79
टीवी शो पवित्र रिश्ता के दौरान अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के बीच अफेयर हो गया था। लेकिन सुशांत की बॉलीवुड में एंट्री के बाद धीरे-धीरे सब कुछ बदलता गया। सालों की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 2016 में ब्रेकअप कर लिया और अलग हो गए।
89
एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया था कि लोगों को लगता है कि मैंने सुशांत को छोड़ दिया, लेकिन ये सच नहीं है। सुशांत ने करियर को चूज किया था और आगे बढ़ गया। मैंने उसे ऐसा करने से रोका भी नहीं, लेकिन मेरे लिए सब कुछ खत्म हो गया था।
99
उन्होंने बताया था- ढाई साल तक मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, लेकिन इस दौरान मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने मुझे न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि पूरा समय भी दिया। उन्होंने बताया कि इन ढाई सालों तक मैं न सिर्फ लॉस्ट रहती थी, बल्कि इस हालत में नहीं थी कि वापस से काम कर सकूं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।