12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से शादी के लिए तैयार नहीं अर्जुन कपूर, एक्टर ने खुद बताई इसकी असली वजह

Published : Aug 11, 2022, 10:52 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी के कयास अक्सर मीडिया में लगाए जाते हैं। लेकिन अर्जुन की मानें तो वे मलाइका से शादी करने को रेडी नहीं हैं। खुद अर्जुन ने यह खुलासा हाल ही में 'कॉफ़ी विद करन' (Koffee With Karan 7) में किया। दरअसल शो के दौरान करन ने अर्जुन से उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया था और पूछा था कि क्या उनका और मलाइका का जल्दी ही शादी का इरादा है? पढ़िए आखिर क्या है वजह कि फिलहाल मलाइका अरोड़ा से शादी के लिए तैयार नहीं हैं अर्जुन कपूर....

PREV
16
12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से शादी के लिए तैयार नहीं अर्जुन कपूर, एक्टर ने खुद बताई इसकी असली वजह

अर्जुन ने करन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "ईमानदारी से कहूं तो नहीं। क्योंकि लॉकडाउन और कोविड के दो साल में बहुत कुछ हुआ है। मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहता था। मैं बहुत रियलस्टिक इंसान हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ भी छुपाने की जरूरत है। मैं यहां बैठकर शर्मा नहीं रहा हूं।"

26

अर्जुन ने आगे कहा, "मैं वाकई प्रोफेशनल रूप से और स्थिर होना चाहता हूं। आर्थिक रूप की बात नहीं कर रहा हूं, भावनात्मक रूप से। मैं ऐसा काम करना चाहता हूं, जिससे मुझे ख़ुशी मिले। क्योंकि अगर मैं खुश हूं तो मैं अपने पार्टनर को खुश कर सकता हूं। मैं खुशहाल जिंदगी जी सकता हूं। मुझे लगता है कि मुझे ज्यादातर ख़ुशी अपने काम से मिलती है।"

36

अर्जुन ने करन से बातचीत में बताया कि मलाइका उनकी ग्रैंडमदर से मिल चुकी हैं। अर्जुन ने इस दौरान मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप के ब्बारे में अपने फैमिली मेंबर्स और प्रियजनों को बताने के लिए पर्याप्त समय लेने की बात कही।

46

अर्जुन ने यह भी कहा कि वे अपने और मलाइका के एक्स-हसबैंड अरबाज़ खान के परिवार के प्रति संवेदनशील होना चाहते हैं।

56

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगभग 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि 2019 में की थी। 37 साल के अर्जुन कपूर उम्र में मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं। 

Read more Photos on

Recommended Stories