भारती को जब खुद से 3 साल छोटे शख्स ने किया प्रपोज तो नहीं कर पाई थीं यकीन, बेहद दिलचस्प है लवस्टोरी

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह 36 साल की हो गई हैं। 3 जुलाई, 1984 को अमृतसर में जन्मीं भारती को असली पहचान कॉमेडी रियलटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' (2008) के चौथे सीजन से मिली थी। इस शो के फाइनल में भारती सेकंड रनर अप रही थीं। इस शो में उन्होंने एक कैरेक्टर प्ले किया था, जिसका नाम था 'लल्ली'। इस कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यहीं से भारती को लोग बॉलीवुड में पहचानने लगे। भारती ने खुद से 3 साल छोटे राइटर हर्ष लिम्बाचिया से 2017 में शादी की। इनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2020 11:56 AM IST / Updated: Jul 05 2020, 08:18 PM IST

111
भारती को जब खुद से 3 साल छोटे शख्स ने किया प्रपोज तो नहीं कर पाई थीं यकीन, बेहद दिलचस्प है लवस्टोरी

भारती और हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये जल्द ही प्यार में बदल गई। 

211

हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। इसी शो के दौरान दोनों में दोस्ती हुई। 

311

दोस्ती के करीब एक साल बाद हर्ष मन ही मन में भारती को पसंद करने लगे थे। एक दिन हर्ष ने भारती को प्रपोज कर दिया। हालांकि भारती समझ नहीं पाईं कि ये सच है या फिर मजाक। 

411

दरअसल, भारती अपने वजन के बारे में भी शुरू से खुलकर बोलती हैं। उनके मुताबिक, मैं सोचती थी कि मोटी हूं, घर वाले कोई मोटा-सा लड़का ढूंढ़ कर शादी कर देंगे। पर हर्ष ने पहली बार जब  “आय लव यू’ लिखकर भेजा तो मैं समझ नहीं पाई कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है या फिर सच है।

511

भारती के मुताबिक, हर्ष जैसे पतले शख्स की तो तस्वीर भी कभी मेरे दिमाग में नहीं थी। लेकिन उसने मुझे प्यार करना सिखा दिया। वहीं दूसरी ओर हर्ष का कहना है, भारती मेरे लिए परफेक्ट है। मोटे और पतले से क्या होता है। भारती दिल की बहुत अच्छी है। मैं उसके नेचर और पर्सनैलिटी से प्यार करता हूं। 

611

भारती जहां पंजाबी हैं वहीं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। वे बोलीं- गुजराती होने पर भी हर्ष बेहद खर्चीले हैं। जहां हम पंजाबी कंजूसी कर जाते हैं, वहां यह खुलकर पैसा खर्च करते हैं। मैं एक बार दो लाख रुपए का पर्स बिना खरीदे वापस आ गई। अगले दिन हर्ष वही पर्स खरीद लाए।

711

भारती कहती हैं कि मैं लकी हूं मुझे हर्ष मिले। इनकी सोच बहुत अच्छी है। शो अच्छा जाए इसलिए यह सेट पर मुझसे फ्लर्ट करवाते हैं। बैकस्टेज से मेरे कान में लगे हैडफोन में कहते हैं इसकी गोद में बैठ जाओ। उसकी चुम्मी ले लो। अब सोचो पति ही दूसरों को चुम्मी देने के लिए कहे तो क्या करूं।

811

भारती ने बताया कि वह और हर्ष सेट पर खूब मस्ती करते हैं। यही मस्ती उनकी रियल लाइफ का अहम हिस्सा है। अब हम एक साथ मय्यत पर जाने से भी घबराते हैं। एक बार किसी के यहां गमी पर गई थी। इसी दौरान एक बुढ़िया अजीब से ढंग से रोने लगी। मेरी आंख में आंसू थे लेकिन चेहरे पर हंसी। मुझे देखकर हर्ष भी हंसने लगे। अब हम जब भी ऐसी जगह जाते हैं तो दूर-दूर ही बैठते हैं।

911

भारती ने बताया कि मुझे खाना पकाने का बहुत शौक है। हर्ष को मेरे हाथ के बने गोभी के परांठे बेहद पसंद हैं। अगर हम दोनों किसी पार्टी में इकट्ठे जाते हैं। तो हर्ष वहीं कह देते हैं कि जाओ किचन में जाकर मेरे लिए परांठे बनाओ। सोचो मैं ईवनिंग गाउन पहनकर परांठे पका रही होती हूं। 
 

1011

भारती 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के अलावा वे 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार'(2010), 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन'(2011) और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे'(2012) जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

1111

भारती ने पंजाबी फिल्मों 'एक नूर'(2011), 'यमले जट यमले'(2012 और 'जट एंड जूलिएट-2' (2013) में भी काम किया है। वे अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'खिलाड़ी 786' (2012) और पुलकित सम्राट-यामी गौतम स्टारर 'सनम रे' (2016) में भी काम कर चुकी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos