भारती सिंह ने इन 2 बीमारियों से तंग आकर 15 किलो घटाया वजन, लेकिन इस एक वजह से खुश नहीं हैं पति

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपना वजन 15 किलो घटा लिया है। एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना वजन 91 किलो से घटाकर 76 किलो कर लिया है। भारती को खुद अपने आप पर यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने अपना वजन इतना कम कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने कहा कि वो अब खुद को पहले से ज्यादा फिट और हेल्दी महसूस कर रही हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 7, 2021 2:13 PM IST

18
भारती सिंह ने इन 2 बीमारियों से तंग आकर 15 किलो घटाया वजन, लेकिन इस एक वजह से खुश नहीं हैं पति

भारती ने कहा, अब इधर-उधर चढ़ने-उतरने में सांस नहीं फूलती। इसके साथ ही हल्कापन महसूस होता है। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी अब कन्ट्रोल में हैं। मैं इस समय इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करती हूं। मैं शाम सात बजे से अगले दिन 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हूं। 

28

भारती ने आगे कहा- लेकिन 12 बजे के बाद तो मैं खाने पर टूट पड़ती हूं। मैंने 30-32 साल तक खूब दबा के खाया और उसके बाद एक साल का वक्त खुद को फिट करने में दिया है। मेरा शरीर अब ऐसा हो गया है कि शाम सात बजे के बाद वो खाने में कुछ भी एक्सेप्ट नहीं करता है। 

38

भारती ने कहा कि हर्ष मेरे ट्रांसफॉर्मेशन से उतने खुश नहीं हैं, जितना उन्हें होना चाहिए। इसके पीछे कि वजह बताते हुए भारती ने कहा कि वो अब मेरे पेट के साथ खेलने से चूक जाते हैं। साथ ही मैं जब बाहर का खाना खाने से मना कर देती हूं, तो वो नाराज हो जाता है।

48

भारती ने यह भी कबूल किया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने एक तुक्का लगाया था लेकिन वो खुद पर बहुत गर्व महसूस करती हैं। अब वो जब भी अपने आप को स्क्रीन पर देखती हैं तो उन्हें अच्छा फील होता है। बता दें कि भारती फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' और 'डांस दीवाने 3' में नजर आ रही हैं।

58

कुछ दिनों पहले एक शख्स ने भारती सिंह से पूछा कि मामा बनने की खुशखबरी वे कब दे रही हैं। बच्चा कब आ रहा है। इस पर भारती ने अपने पेट पर हाथ फेरते हुए कहा- अब बच्चे का इंतजार तो सभी को हो गया है। बस आप लोग हमें अकेला छोड़िए फिर करते हैं। भारती की बात सुन सभी हंस पड़े थे। 

68

भारती ने खुद से 3 साल छोटे हर्ष से 2017 में शादी की थी। इनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। शादी से पहले भारती और हर्ष करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये जल्द ही प्यार में बदल गई। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे।

78

शादी से पहले भारती और हर्ष करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये जल्द ही प्यार में बदल गई। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे।

88

दरअसल, भारती अपने वजन के बारे में भी शुरू से खुलकर बोलती हैं। उनके मुताबिक, मैं सोचती थी कि मोटी हूं, घर वाले कोई मोटा-सा लड़का ढूंढ़ कर शादी कर देंगे। पर हर्ष ने पहली बार जब 'आइ लव यू' लिखकर भेजा तो मैं समझ नहीं पाई कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है या फिर हकीकत है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos