शादी में पति संग झूमके नाची भारती तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक बोला- ऑरिजिनल माल फूंक कर आई है

मुंबई। 'खतरों के खिलाड़ी 9' के विनर और मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) ने 11 दिसंबर को मंगेतर निधि मूनी सिंह (Nidhi Mooney Singh) से शादी कर ली। दोनों ने लोनावाला (मुंबई) में 7 फेरे लिए। इनकी शादी में कॉमेडियन भारती सिंह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ पहुंचीं। शादी में भारती और हर्ष ने दुल्हन निधि और दूल्हे पुनीत के साथ जमकर डांस किया। इनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारती और हर्ष झूमकर नाचते दिख रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2020 9:25 AM IST / Updated: Dec 12 2020, 03:04 PM IST

19
शादी में पति संग झूमके नाची भारती तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक बोला- ऑरिजिनल माल फूंक कर आई है

हालांकि वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग भारती का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है जो माल फूंका है वो काफी अच्छा है। वहीं एक और शख्स ने लिखा- आज खुलकर ड्रग्स लिया है इसने। 

29

एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- गो गंजेड़ी गो। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा- माल का कमाल है, गांजा फूंक कर जोश में आ गई हैं मैडम। 

39

बता दें कि 21 नवंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती सिंह के घर पर छापा मारा था। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में भारती सिंह ने गांजा पीने की बात कबूली थी। 

49

इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को गिरफ्तार करने के बाद 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, बाद में मुंबई की कोर्ट से दोनों को 15 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत मिल गई थी। 

59

भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। इसमें वो कपिल की कम्मो बुआ का रोल प्ले करती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। 

69

शादी से पहले भारती और हर्ष करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये जल्द ही प्यार में बदल गई। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे।

79

भारती जहां पंजाबी हैं वहीं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। भारती के मुताबिक, गुजराती होने पर भी हर्ष बेहद खर्चीले हैं। जहां हम पंजाबी कंजूसी कर जाते हैं, वहां यह खुलकर पैसा खर्च करते हैं। मैं एक बार दो लाख रुपए का पर्स बिना खरीदे वापस आ गई। अगले दिन हर्ष वही पर्स खरीद लाए।

89

भारती ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज शामिल हैं।

99

भारती ने पंजाबी फिल्मों 'एक नूर'(2011), 'यमले जट यमले'(2012 और 'जट एंड जूलिएट-2' (2013) में भी काम किया है। वे अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'खिलाड़ी 786' (2012) और पुलकित सम्राट-यामी गौतम स्टारर 'सनम रे' (2016) में भी काम कर चुकी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos