एक-दूसरे पर भड़की ये दो हसीनाएं, बिग बॉस के घर में आगबबूला हुई TV की छोटी बहू ने दिखाया खौफनाक रूप

मुंबई. टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) के घर में फिनाले वीक की शुरुआत हो चुकी है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एली गोनी बुधवार रात शो से बाहर होने वाले हैं। वहीं एक और खबर तेजी से वायरल हो रही है कि कविता कौशिक (kavita kaushik)  ने गुस्से में आकर शो छोड़ने का फैसला लिया है। बिग बॉस मेकर्स ने कविता से जुड़ा हुआ एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में कविता और रुबीना दिलाइक (rubina dilaik) के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। प्रोमो में कविता साफ कह रही है कि वो घर से बाहर रुबीना को देख लेंगी। ये बात सुन आगबबूला हुई रुबीना उनसे कहती है कि अगर उनके अंदर हिम्मत हैं तो वो यहीं पर बात करें। बता दें कि शो को सलमान खान (salman khan) होस्ट कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2020 9:34 AM IST / Updated: Dec 05 2020, 10:06 AM IST

18
एक-दूसरे पर भड़की ये दो हसीनाएं, बिग बॉस के घर में आगबबूला हुई TV की छोटी बहू ने दिखाया खौफनाक रूप

रुबीना की बात सुनकर कविता भी गुस्सा हो जाती है। वे रुबीना को धमकी देते हुए कहती है कि वो अपने पति अभिनव शुक्ला की असलियत नहीं जानती हैं। इतना कहकर कविता मेनगेट से बाहर चली जाती है। रुबीना पीछे से कहती है- इतनी गिरी हुई है ये कि वो अपना थूका हुआ चाटने आएगी।

28

बता दें कि एली गोनी और कविता कौशिक के बाद घर से दो सदस्यों की विदाई और होनी है। ये दो लोग कौन होंगे, इसका खुलासा आने वाले दिनों में होगा। 

38

आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में नए सदस्यों की एंट्री होने वाली है। इनमें राहुल महाजन, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, विकास गुप्ता और आकांक्षा पुरी के नाम शामिल है।

48

जबसे ये खबर आई है कि कविता कौशिक बिग बॉस का घर छोड़ चुकी है। तभी से उनके फैंस काफी निराश हैं। सोशल मीडिया पर कविता के फैंस लगातार उनकी निंदा कर रहे हैं।

58

फिनाले होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में मेकर्स टास्क के जरिए घर के सदस्यों को बेघर कर रहे हैं। बीती रात भी घर में अपनी जगह बनाए रखने के लिए सभी सदस्य जद्दोजहद करते नजर आए। 

68

इस टास्क में घर के सदस्यों को 2 लोगों की टीम में बांट दिया गया था। बारी- बारी से इन 2 लोगों की टीमों को बिना नाराजगी जाहिर किए घरवालों के तीखे सवालों का जवाब देना था। इस टास्क में रुबीना और अभिनव एक साथ टास्क परफॉर्म करते नजर आए।
 

78

टास्क की आड़ में कविता, अभिनव और रुबीना की जमकर क्लास लगाती है। कविता दोनों के रिश्ते पर भी सवाल खड़े करती है। वे रुबीना से पूछती है कि सब कुछ ठीक हो जाने के बाद उन्होंने तलाक की बात सबके सामने क्यों बोली। क्या गेम में बने रहने के लिए ये सब कर रही हैं।

88

कविता यहीं नहीं रूकती वे अभिनव को जोरू का गुलाम तक बोल देती हैं। वहीं, अभिनव, कविता की बातें सुनकर अपने गुस्से पर काबू करते नजर आते हैं। अभिनव चाहकर भी जवाब नहीं दे पाते।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos