मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। दुनियाभर में कई लोग इस वायरस की चपेट में हैं। कई लोग इसी वजह से मौत से मुंह में जा चुके हैं। भारत में भी इसका असर अभी भी है। यहां भी रोज हजारों लोगों की मौत हो रही है। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन में ढील है ताकि लोग अपना काम कर सके। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने जरूर अपना काम शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ मॉर्निंग वॉक पर भी निकलने लगे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कुछ किस्से-कहानियां, फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर खबर तेजी से वायरल हो रही है। कहा जा रहा है सलमान खान को विवादों में फंसा देख शो के मेकर्स डर गए हैं।