बिग बॉस ने घर से निकाला सारा सामान, पेट भरने के लिए राहुल वैद्य ने खाया टिश्यू पेपर

Published : Jan 19, 2021, 11:06 AM IST

मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के घर से बीती रात ही मेकर्स ने खाने का सारा सामान निकाल लिया। दरअसल, पिछले हफ्ते घरवालों ने अपनी मनमानी से हर एक टास्क को रद्द करवा दिया। घरवालों की इस मनमानी को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला किया। ऐसे में घरवालों को सबक सिखाने के लिए बिग बॉस की टीम ने हर सामान को घर से बाहर निकाल लिया। इसके बदले सिर्फ जरूरत भर सामान कंटेस्टेंट के पास छोड़ दिया गया है। ये सब देख सभी की हालत खराब हो गई। राहुल वैद्य ने खाया टिश्यू पेपर...  

PREV
15
बिग बॉस ने घर से निकाला सारा सामान, पेट भरने के लिए राहुल वैद्य ने खाया टिश्यू पेपर

वहीं, कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने घर में रखा हुआ टिश्यू पेपर खाने का प्लान बनाया। राहुल अभिनव शुक्ला से पूछते हैं कि 'क्या वो टिश्यू पेपर खा सकते हैं? अभिनव शुक्ला तुरंत कहते हैं कि मॉडल तो न्यूज पेपर खाते हैं। 

25

इतना सुनने के बाद राहुल वैद्य ने एक टिश्यू पेपर खा लिया। हंसते-हंसते राहुल वैद्य, अभिनव से ये भी कहते हैं कि 'वो कहीं मर तो नहीं  जाएंगे।' राहुल वैद्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। 

35

राहुल वैद्य के अलावा इस हफ्ते रुबीना दिलाइक, अर्शी खान और सोनाली फोगाट भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। 

45

पिछले हफ्ते लोहड़ी की वजह से सलमान खान ने इनमें से किसी को भी घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट नहीं किया है। इस हफ्ते इन चारों में से किसी ना किसी एक के बाहर जाने के चांस सबसे ज्यादा है।

55

घर में हर दिन के हिसाब से खाना पकाने के लिए घरवालों को कोई ना कोई टास्क पूरा करना होगा। बिग बॉस ने ऐसा इसलिए किया है ताकि घरवालों को खाने की अहमियत पचा चल सके। बीते कुछ दिनों से घरवाले लग्जरी बजट टास्क को सीरियसली नहीं ले रहे थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories