ग्लैमरस लाइफ छोड़ गांव में चूल्हे पर खाना बनाती है टीवी की छोटी बहू, जीतीं हैं देसी जिंदगी

Published : Jan 19, 2021, 01:27 PM IST

मुंबई. टीवी की छोटी बहू यानी की रुबीना दिलैक बिग बॉस के सीजन 14 में काफी शानदार गेम खेल रही हैं। शो में रुबीना काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। उन्हें लेकर उम्मीद जताई थी कि वो टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में से एक हो सकती है। बिग बॉस 14 में चुने जाने के बाद से रुबीना की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गांव से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो चूल्हे पर खाना पकाते दिख रही हैं। ग्लैमरस लाइफ छोड़ गांव में जीती हैं ऐसी लाइफ...    

PREV
16
ग्लैमरस लाइफ छोड़ गांव में चूल्हे पर खाना बनाती है टीवी की छोटी बहू, जीतीं हैं देसी जिंदगी

रुबीना दिलैक के इंस्टाग्राम को देखा जाए तो पता चलता है कि वो बहुत ही फूडी हैं। वो हिमाचल प्रदेश से हैं। लॉकडाउन के दिनों में उन्होंने अपने गांव में काफी अच्छा वक्त बिताया। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने गांव की जिंदगी की कई दिलचस्प झलकियां दिखाई।
 

26

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में रुबीना दिलैक चूल्हे पर खाना बनाती दिख रही हैं। इससे साफ तौर से जाहिर है कि वो गांव में जाने के बाद ग्लैमरस लाइफ को भूलकर देसी लड़की की जिंदगी जीती हैं। 
 

36

बिग बॉस के घर में अक्सर रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला सेब और फल खाते दिखाई देते हैं। इस बात पर घरवाले उन्हें बहुत ट्रोल भी करते हैं। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर भी ऐसी कई तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो फार्म से सब्जी, फल तोड़ती और खाती दिखाई दे रही हैं।

46

हाल ही में बिग बॉस 14 के घर में फैमिली वीक में रुबीना की बहन ज्योतिका यानि नैना घर में आई थीं। नैना ने अपनी बहन को काफी अच्छे से समझाया भी और हर किसी को इंप्रेस किया। 
 

56

नैना के जाने के बाद परिवारवाले उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे। वहीं, रुबीना की बहन की खूबसूरती की तारीफ करते हुए अली गोनी ने कहा कि 'अरे यार नैना, कभी बात कर लिया करो।'

66

रुबीना के इंस्टाग्राम को से ये भी पता चलता है कि वो एक आक्फी अच्छी कुक हैं। उन्होंने कुकिंग के भी वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में उन्होंने रोटी से पिज्जा बनाया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, 'दिख रहा है ना यमी?'
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories