एक गलत फैसले ने बर्बाद किया करियर, अब सलमान के विवादित शो में 'गोपी बहू' बताएगी 'रसोड़े में कौन था'

Published : Sep 19, 2020, 02:03 PM ISTUpdated : Sep 26, 2020, 10:41 AM IST

मुंबई. सलमान खान (salman khan) के विवादित शो बिग बॉस 2020 (Bigg Boss 2020) अभी शुरू भी नहीं हुआ है और इससे जुड़ी रोज कोई न कोई नई खबर सुनने को मिल ही जाती है। शो शुरू होने से पहले ही इसमें होने वाले कई बदलाव भी सुनने को मिल रहे हैं। अब खबर है कि टीवी के पॉपुलर शो साथ निभाया साथिया (sath nibhana sathiya) में गोपी बहू का रोल प्ले करने वाली जिया मानेक (gia manek) भी बिग बॉस के घर में नजर आने वाली है। कुछ दिनो पहले ही उनके सीरियल साथ निभाना साथिया से 'रसोड़े में कौन था' मीम काफी पॉपुलर हुए थे। एक दौर था जब जिया देशभर में 'गोपी बहू' के नाम से फेमस थीं। लेकिन उनके एक गलत फैसले ने करियर बर्बाद कर दिया था और लंबे समय तक उन्हें किसी शो में काम ही नहीं मिला।

PREV
18
एक गलत फैसले ने बर्बाद किया करियर, अब सलमान के विवादित शो में 'गोपी बहू' बताएगी 'रसोड़े में कौन था'

जिया ने 'साथ निभाना साथिया' से ही टीवी डेब्यू किया था। वह 2010 में शो से जुड़ी थीं।

28

इस शो ने उन्हें काम,नाम,दौलत, शोहरत सबकुछ दिया। चंद महीनों में ही वह सुपरस्टार बन गईं थीं।

38

2012 जब जिया ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर कंटेस्टेंट बनने का मन बनाया।

48

साथ निभाना साथिया के मेकर्स को जैसे ही पता लगा कि वह डांस रियलिटी शो में भाग लेने जा रही हैं उन्हें रातों रात शो से आउट कर दिया गया।

58

जिया को शो से निकाल कर उनकी जगह देवोलीना भट्टाचार्या को गोपी बहू का किरदार दिया गया। बता दें कि देवोलीना भी पिछले साल बिग बॉस में आ चुकी हैं।

68

साथ निभाना साथिया से बाहर होते ही उनका करियर लगभग बर्बाद हो गया। ना तो जिया झलक दिखला जा की विनर पाईं और ना ही उन्हें फिर कभी सीरियल में लीड रोल मिला।

78

अब 8 साल बाद वह एक बार फिर से फैंस के बीच नजर आएंगी। बिग बॉस 14 में अपनी एंट्री को लेकर जिया काफी एक्साइटेड हैं।

88

जिया ने बालिका वधू, जिनी और जूजू, बड़ी दूर से आए हैं, मनमोहिनी जैसे शोज में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories