Published : Sep 27, 2020, 06:01 PM ISTUpdated : Sep 30, 2020, 09:47 AM IST
मुंबई. सलमान खान (salman khan) का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग भी सलमान पूरी कर चुके हैं। अब कंटेस्टेंट्स सीधे घर में दाखिल होंगे। इस बार के शो में कोरोना को देखते हुए कई नियमों में फेरबदल किया गया है। इस बार फिजिकल टास्क भी नहीं दिया जाएगा। लेकिन इस शो के पहले जितने भी शोज आए हैं, उसमें तरह-तरह के टास्क दिए जाते रहे हैं। जो टास्क जीतते हैं उनको कुछ फायदा होता है वहीं, हारने वालों को सजा मिलती है। ऐसे में कई बार घर में टिके रहने के लिए कंटेस्टेंट्स टास्क के साथ छेड़छाड़ भी करते रहे हैं। आज आपको ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टास्क को बर्बाद किया।
आपको बता दें कि सलमान बिग बॉस के नए सीजन के घर के अंदर की कुछ फोटोज भी दिखा चुके हैं। देखने में इस बार का बिग बॉस का घर बेहद आलीशान है।
210
अरमान कोहली भी टास्क का हिस्सा बनने से बचते थे। और जब भी वे टास्क का हिस्सा बनते मनमानी करने लगते थे। उनके इन तेवर की वजह से बिग बॉस को टास्क ही रद्द करना पड़ गया था।
310
विकास गुप्ता को बिग बॉस के घर का मास्टरमाइंड कहा जाता है। वह गेम जीतने के लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, कई बार उनको चालाकी की कीमत चुकानी पड़ी है। सीजन 13 में भी विकास और शेफाली जरीवाला मिलकर पूरा टास्क ही रद्द करवा दिया था।
410
श्रीसंत बिग बॉस के उन सदस्यों में से एक हैं जिन्होंने कभी भी किसी टास्क को गंभीरता से नहीं लिया। जब भी श्रीसंत ने टास्क का हिस्सा बनने की कोशिश की है तभी वह टास्क रद्द हो गया है। टास्क के दौरान श्रीसंत का आक्रामक रवैया होता था।
510
डॉली बिंद्रा भी टाक्स रद्द करवाने में माहिर थीं। कई बार बिग बॉस के घर में उन्होंने टास्क खराब किए हैं और सलमान के गुस्से का शिकार हुईं।
610
बिग बॉस 10 में हंगामा मचा चुके स्वामी ओम भी टास्क रद्द करवाने के लिए जाने जाते हैं। एक टास्क के दौरान स्वामी ओम ने इतना ड्रामा किया था कि टास्क रद्द करना पड़ गया। बाद में सभी घर के सदस्यों ने स्वामी ओम पर टास्क खराब करने के आरोप लगाए थे।
710
असीम रियाज अपने गुस्से की वजह से बिग बॉस के टास्क को रद्द करवा चुके हैं। असीम हर टास्क में मनमानी करने से पीछे नहीं हटते थे। यही वजह थी कि असीम के इस गुस्से का खामियाजा पूरे घरवालों को भुगतना पड़ गया था।
810
टास्क के दौरान सुरभि राणा के तेवर पूरी तरह से बदल जाते थे। जीतने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती थीं। कई बार उन्होंने जीतने के लिए चीटिंग भी की।
910
राजा चौधरी बिग बॉस के घर के सबसे गुस्सैल सदस्यों में से एक माने जाते हैं। टास्क के दौरान वे अपने आगे किसी की नहीं चलते देते थे, जिसकी वजह से टास्क बर्बाद हो जाता था।
1010
रोमिल चौधरी हर बार टास्क को अपने दिमाग से खेलते थे। कई बार उनको अपनी ही ये चालाकी भारी पड़ जाती थी। गेम जीतने के चक्कर में उन्होंने बिग बॉस का टास्क कई रद्द करवा दिया था, जिसके बाद सलमान खान ने भी उनको खूब डांट लगाई थी।