बिग बॉस कपल ने शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी के साथ किया हवन, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

मुंबई। बिग बॉस सीजन 9 केविनर प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी की आज (12 अक्टूबर) को फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर कपल ने   अपने घर में हवन का आयोजन किया। हवन की फोटोज युविका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फोटो में प्रिंस और युविका साथ बैठकर हवन में आहुति डालते नज़र आ रहे हैं। कपल के साथ युविका के पैरेंट्स भी नज़र आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए युविका ने लिखा है- 'पहली एनिवर्सरी पर छोटी सी पूजा।' बता दें कि प्रिंस और युविका ने 12 अक्टूबर, 2018 पंजाबी रीति रिवाज से शादी की थी। प्रिंस-युविका को आशीर्वाद देने सुनील शेट्टी भी पहुंचे। सुनील ने स्टेज पर जाते ही दुल्हन बनीं युविका को गले लगा लिया और प्रिंस को ढेर सारी बधाइयां दीं थीं। वहीं तब्बू युविका की तरफ से पहुंचीं थीं। प्रिंस और युविका की शादी में क्रिकेटर इरफान पठान, सोहेल खान, नेहा धूपिया, राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी, 'बिग बॉस' एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2019 9:06 AM IST / Updated: Oct 12 2019, 02:48 PM IST

16
बिग बॉस कपल ने शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी के साथ किया हवन, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
बिग बॉस से शुरु हुई थी कपल की लव स्टोरी : प्रिंस और युविका की लव स्टोरी बिग बॉस सीजन 9 से शुरू हुई थी। दोनों को बिग बॉस के घर में एक दूसरे से प्यार हुआ था। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी।
26
इन दिनों प्रिंस और युविका नच बलिए 9 में नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस और केमिस्ट्री से ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रहे हैं।
36
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने फरवरी, 2017 में सगाई कर ली थी। दोनों ने सगाई की खबर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स को दी थी।
46
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ओम शांति ओम' (2007) से युविका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद युविका 'समर 2007', 'तो बात पक्की' (2009) और 'द शौकींस' (2014) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
56
प्रिंस की बात करें तो वे 'बिग बॉस 9' के अलावा 'रोडीज X2' और 'स्प्लिट्स विला-8' के विनर भी रहे हैं। चंडीगढ़ के रहने वाले प्रिंस 'बढ़ो बहू' में लीड एक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
66
बता दें प्रिंस से पहले युविका 'एफआईआर' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर विपुल रॉय के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में रही हैं। फिर दोनों अलग हो गए। विपुल ने एक इंटरव्यू में बताया था, "ब्रेकअप होने के बाद भी मैं और युविका अच्छे दोस्त हैं और ये बात मुझे किसी को भी साबित करने की जरूरत नहीं है।"
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos