Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी की बहन पर भारी पड़ी भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह, ऐसे चूर-चूर किया घमंड

Published : Aug 12, 2021, 04:30 PM IST

मुंबई. सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां (Bigg Boss OTT) सीजन शुरू हो चुका है। इस बार बिग बॉस टीवी पर नहीं ओटीटी पर प्रसारित किया जा रहा है। इस शो को फिल्ममेकर जोहर होस्ट कर रहे हैं। शो शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है लेकिन घरवालों के बीच झगड़ा होना और एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करने की खबरे आने लगी है। इस बार शो बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स और भोजपुरी सेलेब्स तक शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में घर के अंदर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच जमकर बहसबाजी हुई। वैसे, आपको बता दें कि ये दोनों ही एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी कॉन्ट्रोवर्सिस में घिरी रहती है। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या बिग बॉस के घर में कि अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच जमकर झगड़ा हुआ...  

PREV
17
Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी की बहन पर भारी पड़ी भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह, ऐसे चूर-चूर किया घमंड

दरअसल, शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल को किचिन में काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के चलते उनकी और अक्षरा के बीच झगड़ा हो गया। शमिता घरवालों को ग्लूटन-फ्री प्रोडक्ट्स से दूर रहने को कहा तो अक्षरा को ये बात पसंद नहीं आई। शमिता ने अपनी बात रखते हुए अक्षरा पर निशाना साधा, फिर क्या था भड़की अक्षरा ने शमिता की क्लास लगा दी।

27

शमिता शेट्टी द्वारा मारे गए ताने को सुनकर अक्षरा सिंह कहा चुप बैठने वाली थी। उन्होंने भी सबके सामने शमिता की नकल उतारी और उनका घमंड पलभर में चूर-चूर कर दिया। अक्षरा ने ताना मारते हुए कहा- चार लाइनें अंग्रेजी में क्या बोल दी अपने आपको हाई-फाई समझने लगी। यहां हिंदी बोलो, अंग्रेजी का कोई काम नहीं है। 
 

37

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और प्रतीक सहजपाल इस हफ्ते घर के कैप्टन बने हैं। कैप्टन बनने के बाद अक्षरा ने उर्फी जावेद  को कुछ काम करने के बारे में बताया तो इसी बीच निशांत भट्ट ने कुछ ऐसा कह दिया कि अक्षरा फिर आग बबूला हो गईं। और इसके बाद अक्षरा ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।
 

47

गुस्से में अक्षरा सिंह ने कहा कि चार दिन के आए हैं सब। अगर आपने अपना नाम बनाया है तो मैं भी कम नहीं हूं, मैंने भी अपना नाम बनाया है। तुम लोग मुझे सुनाओंगे? सड़क छाप समझा है। पहले दिन से सब मुझ पर चढ़ाई करने की कोशिश कर रहे हैं।  कोई भी मेरे सिर पर चढ़ने की कोशिश मत करना। 

57

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है। कई हिट फिल्मों में काम करने वाली अक्षरा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस इमेज के लिए जानी जाती है। इतना ही नहीं उनका शादीशुदा एक्टर पवन सिंह के साथ भी अफेयर रहा है। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं।

67

पवन सिंह से रिश्ता तोड़ने के बाद अक्षरा ने सबके सामने उनकी पोल खोलकर रख दी थी। अक्षरा ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि पवन सिंह जबरदस्ती उनसे रिलेशनशिप में रहने का दबाव बनाते है। वे शादीशुदा होने के बाद भी उनके साथ अफेयर कर रहे थे। कई बार मारपीट तक की।

77

बात शमिता शेट्टी की करें तो वे लंबे समय से फिल्मों से दूर है। ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें में बोल्ड सीन्स देकर सुर्खियों में आई शमिता इन दिनों अपने जीजा राज कुंद्रा की वजह से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, कुंद्रा पोर्न वीडियो बनाने के जुर्म में जेल में और शमिता बिग बॉस का हिस्सा बन गई। सभी को हैरानी हुई कि शमिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया जबकि उनके घर में इतना बवाल मचा हुआ है। 

Recommended Stories