Bigg Boss Ott: तलाकशुदा, सिंगर से लेकर भोजपुरी हीरोइन तक, घर में करेंगे घमासान, इस दिन शुरू होगा शो

Published : Aug 07, 2021, 06:10 PM IST

मुंबई. विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) जिसका सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, उसका ग्रैंड प्रीमियर 8 अगस्त को होगा। इस बार शो को सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। और शो वूट सिलेक्ट ऐप पर प्रसारित किया जाएगा, जिसे दर्शक 24 घंटे देख सकंगे। बिग बॉस के घर में रहने वाले फाइनल कंटेस्टेंटे्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार शो में एक और मजेदार ट्विस्ट शामिल किया गया है। बिग बॉस ओटीटी के विजेता और कुछ दमदार कंटेस्टेंट्स को शो के खत्म होने के बाद सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में शामिल होने का मौका मिलेगा। नीचे पढ़े इस बार कौन-कौन बिग बॉस के घर में मचाने वाला है घमासान...

PREV
18
Bigg Boss Ott: तलाकशुदा, सिंगर से लेकर भोजपुरी हीरोइन तक, घर में करेंगे घमासान, इस दिन शुरू होगा शो

बता दें कि करन जौहर के इस शो के कई प्रोमोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन प्रोमोज में कंटेस्टेंट्स की जानकारी भी दी जा रही है। कुछ फाइनल प्रतिभागियों के तो नाम भी सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 15 टीवी पर शुरू से छह हफ्ते पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया जाएगा। 

28

सिंगर नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। नेहा को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी बेहतरीन फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं नेहा हमेशा महिलाओं के मुद्दे पर खुलकर बोलती आई हैं। नेहा शादीशुदा और उनके पति का नाम समीर उद्दीन है।

38

एक्टर करण नाथ भी शो में नजर आने वाले हैं। 2002 में फिल्म ये दिल आशिकाना से पहचान बनाने वाले करण शो में मजबूत कंटेस्टेंट होंगे। हाल ही में, उन्होंने फिल्म गन्स ऑफ बनारस में कामकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके अलावा, वे पागलपन, सशश..., एलओसी कारगिल जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं।

48

टीवी एक्टर जीशान खान भी शो में नजर आने वाले हैं। जीशान अपने हॉट लुक और शानदार बॉडी के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वे पॉपुलर टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आ रहे हैं। वहीं, एमटीवी स्प्लिट्सविला के सीजन 10 की रनर-अप रही दिव्या अग्रवाल भी घर में धमाल मचाने के लिए तैयारी है।

58

बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए रिद्धिमा पंडित शो में एंट्री ले रही है। रिद्धिमा को सीरियल बहू हमारी रजनीकांत से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में वे एक रोबोट की भूमिका में थीं। रिद्धिमा के ही शो में राकेश बापट भी नजर आए थे। तलाकशुदा राकेश में बिग बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं।

68

एक्ट्रेस उर्फी जावेद भी शो में अपनी अदाएं दिखाती नजर आएंगी। उर्फी बड़े भैया की दुल्हनिया, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे कई सीरियलों में काम कर चुकी है। 

78

बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट रही पवित्रा पुनिया के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल भी इस बार शो में नजर आएंगे। उनको एमटीवी के ऐस ऑफ स्पेस से पॉपुलैरिटी मिली थी। प्रतीक की वजह से बिग बॉस ओटीटी में गॉसिप का तड़का देखने मिलेगा। फेमस कोरियोग्राफर निशांत भट्ट शो में नजर आएंगे। 

88

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह घर में अपनी अदाएं दिखाती नजर आएंगी। अक्षरा ने तबादला, सरकार राज, सत्य जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अक्षरा को भी दमदाम कंटेस्टेंट माना जा रहा है। पॉपुलर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा भी सो में नजर आएंगे। उन्होंने यार मोड दो.., दारू पार्टी.., नजर लग जाएगी.., तेरी यारी.. जैसे कई हिट गाने गाए हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories