इंडियन टेलेविज़न का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस के अब तक 15 सीजन आ चुके हैं। इस शो में आम जनता से लेकर सेलेब्स तक घर के अंदर का हिस्सा बनते हैं। कई लोग जिन्हें कोई जानता नहीं था आज इस शो की वजह से फेमस हो गए है।
बिग बॉस सीजन 1 2007 में शुरु हुआ था। इस शो के विजेता बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) बने थे। फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बने राहुल रॉय ने बिग बॉस जीतकर इतिहास रच दिया था। पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था।
215
'बिग बॉस' का दूसरा सीजन (साल 2008) आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik) ने जीता था। इसे शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। आशुतोष 'एमटीवी रोडीज़' के 5वें सीजन को जीतकर चर्चा में आए थे।
315
साल 2009 में आए 'बिग बॉस 3' को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। बिग बॉस सीजन 3 के विनर विंदू दारा सिंह (vindu dara singh) बने थे।
415
बिग बॉस सीजन 4 की विजेता 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) बनी थीं। इस सीजन को सलमान खान (Salman khan) ने होस्ट किया था। इसके बाद वो हर सीजन को होस्ट करते आ रहे हैं।
515
'बिग बॉस' का पांचवा सीजन एक्ट्रेस जूही परमार (Juhi Parmar) के नाम रहा। इस रियलिटी शो को जीतने के बाद जूही ने कई टीवी शोज और किए।
615
'बिग बॉस 6' साल 2012 में टेलिकास्ट किया गया था। इसकी विजेता एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (urvashi dholakia) हुई थीं। उर्वशी 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल निभाकर सबके दिलों में बस गई थीं।
715
साल 2013 में बिग बॉस का सातवां सीजन आया था। इस सीजन में गौहर खान (Gauahar Khan) ने लोगों को अपना मुरीद बना लिया। वो इस शो की विनर रही थी।
815
साल 2014 में 'बिग बॉस 8' आया। इस सीजन के विनर गौतम गुलाटी रहें। 'दीया और बाती हम' में नजर आए गौतम गुलाटी (gautam gulati) के करियर में 'बिग बॉस' टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिले।
915
'बिग बॉस 9' जो साल 2015 में आया इसके विजेता प्रिंस नरूला (Prince Narula) रहें। इससे पहले उन्होंने 'रोडीज़' और 'स्प्लिट्सविला' जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।
1015
'बिग बॉस 10' (साल 2016) एक आम आदमी के नाम रहा। इसके विजेता मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar)रहें। मनवीर गुर्जर 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नज़र आए थे।
1115
बिग बॉस शो का शो का 11वां सीजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने जीता था। इस शो में अदाकारा अपने प्रतिद्वंदी को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आईं थी।
1215
बिग बॉस 16 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) बनीं। 'ससुराल सिमर' सीरियल के जरिए वो हर घर में पहुंची और सबकी चहेती बन गई थीं।
1315
बिग बॉस के 13वें सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ( sidharth shukla) हुए। लेकिन अब ये हमारे बीच नहीं हैं। हार्ट अटैक की वजह से बेहद ही कम उम्र में इस एक्टर ने हम सबको अलविदा कह गया।
1415
बिग बॉस 14 की विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)। इस शो की वजह से उनके पति अभिवन के साथ टूटते रिश्ते में सुधार हुआ। दोनों अब प्यार से भरा जीवन जी रहे हैं।
1515
बता दें कि शो में 14 से 15 लोगों को एक घर में बंद कर दिया जाता है। जहां उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होता है। हर हफ्ते शो के प्रतियोगी एक दूसरे को नोमिनेट करते है और फिर पब्लिक वोटिंग के आधार पर उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है। घर में घरवाले 100 कैमरों की निगरानी में होते है। जहां उन्हें बहुत से टास्क दिए जाते है। पहले इस शो के ईनाम की रकम एक करोड़ थी, जिसे बाद में 50 लाख रुपए कर दिया गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।