Published : Apr 13, 2020, 01:16 PM ISTUpdated : Apr 17, 2020, 10:42 AM IST
मुंबई. कोरोना को लेकर लॉकडाउन के चलते 90 के दशक के कई टीवी शोज दोबारा टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। रामायण और महाभारत के बाद अब 90s के कई और फेमस शोज ने दस्तक दे दी है। इन्हीं में से एक है देख भाई देख। ये शो 90 के दशक में खूब फेमस हुआ था। हालांकि, इस शो में काम करने वाले कुछ स्टार्स अब गुमनामी की जिंदगी बरस कर रहे है तो कुछ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि 90 के दशक में ये शो खूब पॉपुलर हुआ था। इसे जया बच्चन ने प्रोड्यूस किया था।
इस शो में काम करने वाले स्टार्स अब कैसे दिखते है, आज आपको यहीं बताने जा रहे हैं। इस शो को आनंद महेंद्रू ने डायरेक्टर किया था और इसकी प्रोड्यूसर जया बच्चन थी। शो का निर्माण सरस्वती ऑडियो विजुअल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तल किया था, जो अब अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन में मर्ज हो गई हैं। शो का पहले एपिसोड 6 मई 1993 को प्रसारित हुआ था। बता दें कि शो में दीवान परिवार के मुखिया का किरदार निभाने वाले नवीन निश्चल अब इस दुनिया में नहीं है।
210
सुषमा सेठ ने इस सीरियल में सरला दीवान का किरदार निभाया था। वो दीवान परिवार की मुखिया थीं और एक एक्टिविस्ट भी थीं। सुषमा अब भी बॉलीवुड में दादी-नानी के रोल निभा रही हैं।
310
फरीदा जलाल ने देख भाई देख में दीवान परिवार की बड़ी बहू सुहासिनी दीवान का किरदार निभाया था। उनका अपना ब्यूटी पार्लर होता है। फरीदा ने इसके बाद कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में मम्मी-दादी के रोल करती हैं।
410
शेखर सुमन ने इस सीरियल में सरला के छोटे बेटे समीर दीवान का किरदार निभाया था। इस शो के बाद उन्होंने बहुत से टीवी शोज और फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म हार्टलेस को डायरेक्ट किया था। फिलहाल वे फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं।
510
भावना बलसावर ने शो में दीवान परिवार की दूसरी बहू सुनीता दीवान के किरदार को निभाया था। उन्होंने इसके बाद कुछ सीरियल किए। हालांकि, लंबे समय से वे किसी शो में नजर नहीं आईं हैं।
610
अमर उपाध्याय ने देख भाई देख में बलराज और समीर के कजिन भाई साहिल दीवान का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम किया। हालांकि, लंबे समय से वे किसी शो या फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
710
विशाल सिंह ने देख भाई देख में बलराज और सुहासिनी के बेटे संजय दीवान का रोल निभाया था। वे परवरिश और अस्तित्व जैसे सीरियल में काम किया। वे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रहे हैं।
810
उर्वशी ढोलकिया ने इस शो में संजू की गर्लफ्रेंड शिल्पा का किरदार निभाया था। उर्वशी ने बाद में एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की में काम किया, जिससे उन्हें अपार सफलता मिली। हालांकि, वे लंबे समय से किसी शो में नजर नहीं आईं हैं।
910
नताशा सिंह ने इस सीरियल में बलराज और सुहासिनी की बेटी कीर्ति दीवान का किरदार निभाया था। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं पाई। फिलहाल में गुमनाम जिंदगी बरस कर रही है।
1010
देवेन भोजानी ने शो में दीवान परिवार के नौकर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने बहुत से मजेदार सीरियल में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड की फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। इन दिनों वे शो भाखरवाड़ी में नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।