PHOTOS:अंदर से इतना खूबसूरत है दिव्यांका त्रिपाठी का घर, पति के साथ रहती हैं इस आलीशान आशियाने में

Published : Dec 13, 2020, 08:40 PM IST

मुंबई। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) 36 साल की हो गई हैं। 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में जन्मीं दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के जरिए टीवी डेब्यू किया था। दिव्यंका त्रिपाठी ने 8 जुलाई, 2016 को विवेक दाहिया के साथ शादी कर जिंदगी की नई पारी शुरू की। शादी के बाद दिव्यंका ने मुंबई में ही एक 3 BHK फ्लैट खरीदा था और वो हसबैंड विवेक के साथ यहीं रहती हैं। दिव्यंका का यह घर बेहद खूबसूरत है। 

PREV
110
PHOTOS:अंदर से इतना खूबसूरत है दिव्यांका त्रिपाठी का घर, पति के साथ रहती हैं इस आलीशान आशियाने में

दिव्यंका ने शादी के बाद मुंबई में ही रहने का मन बनाया और इसके लिए उन्होंने यहां के गोरेगांव में करीब 1260 स्क्वेयर फीट का घर खरीदा था।

210

दिव्यंका के घर की दीवारों पर गोल्डन कलर का पेंट किया गया है। इसके अलावा घर का फर्नीचर भी लग्जरी फीलिंग देता है।

310

घर की दीवारों में की गई वॉल पेंटिंग इसे और भी खूबसूरत बनाती है। इतना ही नहीं घर की सीलिंग भी काफी खूबसूरत है। इसके अलावा घर में रोशनी के भी बखूबी इंतजाम हैं।

410

घर के एक कॉर्नर में एक खूबसूरत मंदिर भी बना है। इसमें सिल्वर कलर की नक्काशी है। इसे जयपुर से खरीदा गया है। यह दिव्यंका का मेडिटेशन कॉर्नर भी है।

510

दिव्यंका के मुताबिक गोल्डन एम्बिएंस वाले इस मॉर्डन घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा घर में ट्रॉफी रखने के लिए भी जगह बनाई गई है।

610

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का लिविंग एरिया काफी हवादार है। लॉकडाउन के दौरान ही दिव्यांका और विवेक ने अपने लिविंग एरिया के ओपन स्पेस को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है।

710

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने घर को सजाते हुए इस बात का ध्यान जरुर रखा है कि फर्नीचर का रंग घर की दीवारों के साथ मैच कर सके।

810

दिव्यांका त्रिपाठी को घर की बालकनी में क्वालिटी टाइम बिताना काफी पसंद है।

910

दिव्यांका वैसे तो कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, लेकिन उनके फेवरेट रोल की बात करें तो वो 1957 में आई डायरेक्टर मेहबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' का नरगिस वाला रोल है, जिसे वो करना चाहती हैं। 

1010

दिव्यांका बचपन में टॉमब्वॉय हुआ करती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें शेयर करते हुए बताया था, मुझमें लड़कियों जैसा कुछ नहीं था। मां के हाथ के सिले कपड़े पहनती थी। मेरा एक कान छिदा था और पहनने के लिए हमेशा लूज शर्ट और ट्राउजर को प्रिफरेंस देती थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories