मुंबई. टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला की पत्नी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पति विवेक दाहिया के लिए पहली बार रोटियां बनाते नजर आ रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों लॉकडाउन की वजह से घर में ही हैं और पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं और घर के कामों में बिजी हैं। इसके साथ ही कुकिंग करके वक्त बिता रही हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में लजीज खाना बनाया और उसके साथ ही एक्ट्रेस ने पति के लिए मिस्सी रोटी भी बनाई।
210
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिव्यांका कहती दिख रही हैं कि उन्होंने इससे पहले कभी भी मिस्सी रोटी बनाने की कोशिश तक नहीं की थी।
310
वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी रोटी की रेसिपी भी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की रोटियां देखकर विवेक दाहिया तो हैरान ही रह गए हैं। इसमें विवेक दाहिया बड़े ही मजे से दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ की रोटियां खाते नजर आ रहे हैं।
410
इसके साथ ही विवेक ये समझने की कोशिश भी कर रहे हैं कि इतनी अच्छी रोटियां बनाने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने किन-किन सामान का इस्तेमाल किया है।
510
दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस उनकी रोटियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस को किचेन में रोटियां सेकते देखकर किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने पहली बार रोटी बनाने की कोशिश की है।
610
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दिव्यांका त्रिपाठी बाहर का खाना तो खा नहीं सकती हैं, ऐसे में वो घर पर बढ़िया खाना बनाकर ही पति विवेक दाहिया को खुश करने में लगी हुई हैं।
710
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल में खुलासा किया था कि वो रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बन सकती हैं। दिव्यांका ने बताया था कि वो खतरों के खिलाड़ी में जाना चाहती हैं। उन्हें अपने कई डरों को खत्म करना है, लेकिन स्लिप डिस्क की परेशानी होने के चलते वो इस टीवी शो में कभी नहीं जा सकतीं।
810
बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर शो 'ये है मोहब्बतें' को बंद कर दिया गया है। अब इस शो को ही 'ये हैं चाहतें' में बदल दिया गया है।
910
शो 'ये है मोहब्बतें' को दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की शादी के साथ ही खत्म किया गया था।
1010
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।