सास को बिल्कुल भी नहीं पसंद बहू दिव्यांका त्रिपाठी की ये आदत, शिकायत की तो ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Published : Oct 17, 2020, 05:38 PM IST

मुंबई। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Ye hai mohabbatein) से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने सास-ससुर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें दिव्यांका मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने बताया कि सास-ससुर के साथ ये उनकी पहली डेट नाइट थी। दिव्यांका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-  हमारी पहली डेट नाइट। पिज्जा और न खत्म होने वाली बातचीत, इसका छोटा-सा हिस्सा थी। 

PREV
19
सास को बिल्कुल भी नहीं पसंद बहू दिव्यांका त्रिपाठी की ये आदत, शिकायत की तो ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

इसके साथ ही दिव्यांका ने अपनी सास के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दिव्यांका और उनकी सास एक दूसरे का रोल एक्सचेंज करने की बात करती हैं। इस दौरान दिव्यांका ने सासु मां से पूछा- ऐसी कोई चीज है, जो आपको मुझमें अच्छी नहीं लगती?

29

इसका जवाब देते हुए उनकी सासु मां ने कहा- मोबाइल में तुम जो न्यूज पढ़ती हो ना, उसकी जगह अगर तुम न्यूजपेपर पढ़ो तो तुम्हे अच्छा भी लगेगा और तुम्हारी आंखें भी खराब नहीं होंगी। इस पर दिव्यांका कहती हैं- बात तो सही है, लेकिन फोन पर ही न्यूज पढ़ने की आदत पड़ गई है। 

39

कुछ दिनों पहले दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दिव्यांका मुस्कुराते हुए बैठी हैं और विवेक उनकी फोटो खींच रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने अपनी शादी के 8वें वचन का जिक्र किया था। 

49

दिव्यांका ने इस फोटो के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का सफल राज बताते हुए लिखा- शादी का 8वां वचन मैं हमेशा तुम्हारी ऑल टाइम मॉडल और तुम मेरे ऑलटाइम फोटोग्राफर रहोगे।

59

फोटो में दिव्यांका किसी मॉडल की तरह रोशनी के नजदीक बैठकर मुस्कुरा रही हैं, वहीं उनके पति विवेक दहिया एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह उनकी तस्वीर खींचते दिख रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी को 4 साल हो चुके हैं।

69

एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' (2015) में काम कर रही थीं। इसी दौरान को-स्टार विवेक दहिया से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। 

79

बता दें कि दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में हुई थी। दिव्यांका का होमटाउन भोपाल में ही है, जबकि विवेक दहिया चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में दोनों ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया था।

89

करीब एक साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्यंका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी। कम ही लोग जानते हैं कि दिव्यांका 2003 में मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। 

99

दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (2006) के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा। जिसके बाद वे अब तक कई सीरियल कर चुकीं हैं। वहीं उनके पति विवेक दहिया को 'ये है आशिकी' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही वो 'ये है मोहब्बतें' के साथ-साथ 'कवच : काली शक्तियों' में भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories