पति से पलभर की दूरी भी बर्दाश्त नहीं कर पातीं दिव्यांका, PHOTO शेयर कर कही दिल की बात

मुंबई। टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इस वक्त अपने हसबैंड विवेक दहिया को काफी मिस कर रही हैं। दरअसल, दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें दिव्यांका ने पति विवेक दहिया को याद करते हुए लिखा- ''अगले मोहल्ले में ही तो हो...फिर भी याद आ रही है। चलो अब जल्दी मिलो।'' बता दें कि विवेक पत्नी दिव्यांका को छोड़कर कहीं दूर नहीं गए थे, बल्कि वो पास में थोड़ी दूरी पर ही थे। दिव्यांका की पोस्ट के जवाब में विवेक ने लिखा- 'आ जाओ, पिक्चर दिखाता हूं'। 

 

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2019 7:14 AM IST / Updated: Sep 16 2019, 12:52 PM IST

16
पति से पलभर की दूरी भी बर्दाश्त नहीं कर पातीं दिव्यांका, PHOTO शेयर कर कही दिल की बात
दिव्यंका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' (2013) के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। लगभग एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
26
दोनों की शादी 8 जुलाई, 2017 को हुई थी। शादी के सभी फंक्शन भोपाल में हुए। इसके बाद दिव्यंका अपने सुसराल चंडीगढ़ चली गई थीं, जहां शादी का रिसेप्शन हुआ था। बाद में कपल ने अपने कलीग्स और फ्रेंड्स के लिए मुंबई में भी पार्टी रखी थी।
36
बता दें, चंडीगढ़ में जन्में विवेक, दिव्यंका के साथ 'ये है मोहब्बतें' शो में एसीपी अभिषेक का किरदार प्ले किया था। वहीं दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी।
46
वहीं विवेक दहिया 'ये है आशिकी', 'कवच', 'कयामत की रात' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें 'कानपुर वाले खुरानास' और 'नच बलिए 9' में बतौर गेस्ट देखा जा चुका है।
56
कम ही लोग जानते हैं दिव्यंका 2003 में मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (2006) के जरिए उन्होंने छोटे परदे पर कदम रखा। इसके बाद वो अब तक कई सीरियल कर चुकीं हैं।
66
दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी भोपाल स्थित कान्हा फनसिटी में हुई थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos