दिव्यांका त्रिपाठी ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए किया शादी के 8वें वचन का जिक्र, कही ये बात

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' (Ye hai Mohabbatein) में इशिता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पति विवेक दहिया के साथ दिव्यांका की जोड़ी को लोग काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में दिव्यांका ने पति के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें दिव्यांका मुस्कुराते हुए बैठी हैं और विवेक उनकी फोटो खींच रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने अपनी शादी के 8वें वचन का जिक्र किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2020 12:33 PM IST

18
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए किया शादी के 8वें वचन का जिक्र, कही ये बात

दिव्यांका ने इस फोटो के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का सफल राज बताते हुए लिखा- शादी का 8वां वचन मैं हमेशा तुम्हारी ऑल टाइम मॉडल और तुम मेरे ऑलटाइम फोटोग्राफर रहोगे।  

28

फोटो में दिव्यांका किसी मॉडल की तरह रोशनी के नजदीक बैठकर मुस्कुरा रही हैं, वहीं उनके पति विवेक दहिया एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह उनकी तस्वीर खींचते दिख रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी को 4 साल हो चुके हैं। 

38

बता दें कि दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में हुई थी। दिव्यांका का होमटाउन भोपाल में ही है, जबकि विवेक दहिया चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में दोनों ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया था। 

48

एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' (2015) में काम कर रही थीं। इसी दौरान को-स्टार विवेक दहिया से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। 

58

धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। लगभग एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्यंका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी। 

68

कम ही लोग जानते हैं कि दिव्यांका 2003 में मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (2006) के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा। जिसके बाद वे अब तक कई सीरियल कर चुकीं हैं।

78

वहीं उनके पति विवेक दहिया को 'ये है आशिकी' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही वो 'ये है मोहब्बतें' के साथ-साथ 'कवच : काली शक्तियों' में भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।

88

दिव्यांका का जन्म भोपाल में हुआ। उन्होंने यहीं के नूतन कॉलेज से पढ़ाई की है। भोपाल राइफल एकेडमी से राइफल शूटिंग का कोर्स भी किया है। दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ नच बलिए सीजन 9 में भी नजर आ चुकी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos