मुंबई. दिवाली (Diwali 2021) के मौके पर देश-दुनिया में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक दिवाली को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। इसी बीच प्री दिवाली सेलिब्रेशन भी शुरू हो चुका है। इसी बीच टीवी के जाने माने प्रोड्यूसर संदीप सिकंद (Sandeep Sikand), जो हर साल दिवाली पर एक शानदाप पार्टी देते हैं, इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। बीती रात उन्होंने टीवी सेलेब्स के लिए एक शानदार पार्टी ऑर्गेनाआइज की। सिकंद की इस दिवाली पार्टी में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar), एली गोनी (Ali Goni) से लेकर विवेक दाहिया (Vivek Dahiya), पूजा गौर (Pooja Gor), अदा खान (Adaa Khan) सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में अपनी अदाएं दिखाकर दिव्यांका त्रिपाठी पूरी महफिल लूट ले गई। इस दौरान वे बेहद खुश भी नजर आई। नीचे देखे और कौन-कौन सेलेब्स इस प्री दिवाली सेलिब्रेशन में शामिल हुए...
पार्टी में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दाहिया के साथ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने हल्के आसमानी रंग का आउटफिट कैरी कर रखा था। खुले बाल और स्टाइलिश लुक में नजर आई दिव्यांका इस दौरान काफी खुश भी दिखी।
210
प्री दिवाली बैश में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दाहिया के साथ नजर आई। इस दौरान पति-पत्नी दोनों ने कैमरामैन को जनकर पोज दिए। दोनों ही बहुत स्टाइलिश दिख रहे थे।
310
टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 की पूजा गौर भी दिवाली पार्टी में पहुंची। इस दौरान वे काली-सुहनरी रंग की साड़ी में नजर आई। पोज देते वक्त वे किसी बात को लेकर मुंह भी बना रही थी।
410
टीवी शो कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर पत्नी विन्नी के साथ इस दिवाली बैश में स्पॉट हुए। पति-पत्नी दोनों ही इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।
510
संदीप सिकंद की पार्टी में एली गोनी ने धांसू एंट्री मारी। इस दौरान वे काले रंग का पजामा कुर्ता पहने नजर आए। उन्होंने साथ में जैकेट भी कैरी कर रखी थी। गॉगल लगाए एली ने भी जमकर पोज दिए।
610
टीवी एक्टर करणवीर मेहरा भी अपनी पत्नी के साथ संदीप सिकंद की पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में पहुंचे करणवीर जहां काले रंग के कुर्ता पजामा में दिखे वहीं, उनकी पत्नी लाल सूट में नजर आई।
710
टीवी शो कुल्फी कुमार बाजावाले से फेमस हुए मोहित मलिक (Mohit Malik) भी पार्टी पत्नी अदिति के साथ स्पॉट हुए। कपल ने मैचिंग यानी काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
810
लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में दिवाली बैश में पहुंची अदा खान बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस पार्टी में एंट्री लेते ही सबकी नजर अदा पर जाकर टिक गई।
910
रुसलान मुमताज भी अपनी पत्नी के साथ दिवाली की इस पार्टी में पहुंचे थे। सामाने आई फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।
1010
प्री दिवाली बैश में शामिल टीवी सेलेब्स ने पार्टी के होस्ट संदीप सिकंद के साथ फोटोज क्लिक करवाए। इस दौरान सभी स्टाइलिश लुक में बेहद खुश नजर आ रहे थे।