Published : Dec 21, 2020, 11:18 AM ISTUpdated : Dec 23, 2020, 10:18 AM IST
मुंबई. टीवी (tv) की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (anita hassanandani) जल्दी ही मां बनने वाली हैं। बीती रात एकता कपूर (ekta kapoor) ने अपनी सबसे फेरवेट एक्ट्रेस अनीता के लिए गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया। गोद भराई की रस्म में अनीता 7 महीने के बेबी बंप के साथ पति रोहित रेड्डी के साथ पहुंची। इस मौके पर उन्होंने पीले रंग की गाउन पहन रखी थी। प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने पति के साथ जमकर रोमांटिक पोज भी दिए। फंक्शन में एकता कपूर सहित कई टीवी स्टर्स पहुंचे। फंक्शन से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अनीता ने अक्टूबर (october) में अपनी प्रेग्नेंसी की बात पब्लिकली की थी। अनीता और रोहित ने एक वीडियो शेयर कर क्रिएटिव तरीके से खुशखबरी की घोषणा की थी।
अनिता के गोद भराई फंक्शन में करिश्ता तन्ना, एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, अदिति भाटिया, करन पटेल, अंकिता भार्गव, उर्वशी ढोकिया सहित कई स्टार मौजूद रहे।
211
अनीता ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया।
311
कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली।
411
बता दें कि अनीता 39 साल की हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
511
अंकिता भार्गव और करन पटेल के साथ अनीता और रोहित।
611
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती बेहद खुश नजर आई अनीता।
711
एकता कपूर के साथ अनीता और रोहित पोज देते हुए।
811
बेबी के कपड़े हाथ में लिए पोज देते करन पटेल, अंकिता भार्गव, एकता कपूर, अनीता और रोहित।
911
अनीता के बेबी बंप पर हाथ लगाती एकता कपूर और पति के साथ केक काटती टीवी की नागिन।
1011
गोद भराई में टीवी फ्रेंड्स के साथ पोज देती अनीता।
1111
अंकिता भार्गव और करन पटेल के साथ प्रेग्नेंट अनीता।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।