कोई बिन ब्याही मां बनीं, कोई 2 शादी करके भी सिंगल, जानिए अब क्या कर रही हैं एकता कपूर के शोज की ये 8 एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पिछले 27 साल से एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई चेहरों को लॉन्च किया है। उनमें से कई ऐसे हैं, जो अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगभग दूर हैं। नीचे की स्लाइड्स में नजर डालिए ऐसी ही 8 एक्ट्रेसेस पर और देखिए वे अब कैसी दिखती हैं...

Gagan Gurjar | Published : Jun 7, 2022 3:30 PM IST / Updated: Jun 08 2022, 08:53 AM IST

18
कोई बिन ब्याही मां बनीं, कोई 2 शादी करके भी सिंगल, जानिए अब क्या कर रही हैं एकता कपूर के शोज की ये 8 एक्ट्रेस

स्मृति ईरानी को एकता कपूर ने बतौर लीड एक्ट्रेस अपने शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2000) से लॉन्च किया था। सीरियल में उनका तुलसी का किरदार लोगों को ख़ूब पसंद आया था। पिछली बार वे सीरियल 'एक थी नायिका' में नज़र आई थीं। 46 साल की स्मृति अब राजनीति में सक्रिय हैं और केंद्र की मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। उनकी शादी जुबिन ईरानी से हुई है और वे तीन बच्चों की मां हैं।

28

साक्षी तंवर को एकता कपूर ने अपने शो 'कहानी घर घर की' (2000) से लॉन्च किया था। शो में साक्षी ने पार्वती का रोल निभाया था और आज भी घर-घर में वे इसी नाम से जानी जाती हैं। 49 साल की साक्षी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में जयचंद्र (आशुतोष राणा) की पत्नी का रोल निभाया था। साक्षी ने अब तक शादी नहीं की है। लेकिन 2018 में एक बेटी को गोद लेकर वे मां बन चुकी हैं।

38

श्वेता तिवारी लीड रोल में पहली बार एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' (2001) में नज़र आई थीं। उनके प्रेरणा के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पिछली बार वे बतौर कंटेस्टेंट 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 11' (2021) में नज़र आई थीं। 41 साल की श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी और दूसरी शादी अभिनव कोहली से की। लेकिन दोनों ही शादियां असफल रहीं। दोनों शादियों से श्वेता के दो बच्चे (एक बेटी और एक बेटा) हैं। 

48

एकता कपूर द्वारा लॉन्च की गईं एक्ट्रेसेस की बात हो और उर्वशी ढोलकिया का जिक्र न हो, यह हो ही नहीं सकता। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' (2001) में वैम्प 'कोमोलिका' का रोल निभाया था, जिसे लोग अब भी याद करते हैं। 43 साल की उर्वशी ने 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी और 18 की उम्र में वे जुड़वां बच्चों क्षितिज और सागर की मां बन गई थीं, जिन्हें उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर बड़ा किया है। फिलहाल वे 'नागिन 6'  में नज़र आ रही हैं।

58

अनिता हसनंदानी ने हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'कभी सौतन कभी सहेली' (2001) से की थी। उन्हें 'काव्यांजलि' के लिए भी याद किया जाता है। 2013 में रोहित रेड्डी से शादी कर चुकीं अनिता एक बेटे की मां हैं। अगर उनके गेस्ट अपीयरेंस को छोड़ दिया जाए तो वे पिछली बार डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए 9' (2019) में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थीं। 

68

आमना शरीफ को सीरियल 'कहीं तो होगा' की कशिश के रूप में लोग ज्यादा जानते हैं। 2003 में एकता कपूर के इसी शो से उन्होंने छोटे पर्दे पर कदम रखा था। 2013 में आमना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की और अब वे एक बेटे की मां हैं। आमना अपने करियर में दो बार ब्रेक ले चुकी हैं। पहला ब्रेक उन्होंने 2006 में 'करम अपना अपना' के बाद लिया था। 2012 में 'होंगे जुदा न हम' से उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की। लेकिन 2013 में 'एक थी नायिका' के बाद शादी के चलते फिर ब्रेक ले लिया। 'कसौटी जिंदगी की 2' (2019)  से वापसी करने वाली आमना हाल ही में वेब सीरीज 'आधा इश्क' में लीड रोल करती दिखाई दी थीं। 

78

नौशीन अली सरदार टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेसेस और मॉडल्स में से एक हैं। एकता कपूर ने उन्हें अपने शो 'कुसुम' (2001)से लॉन्च किया था। टीवी पर पिछली बार वे 'अलादीन : नाम तो सुना होगा' (2018) में दिखाई दी थीं। जबकि 2020 में उन्हें वेब सीरीज 'क्लास ऑफ़ 2020' में देखा गया था। उनकी शादी की अब तक कोई खबर नहीं है।

88

33 साल की प्राची देसाई को एकता कपूर ने अपने शो 'कसम से' (2006) से लॉन्च किया था। बाद में उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। प्राची की अपकमिंग फिल्म 'फॉरेंसिक' है, जो 24 जून को OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इससे पहले उन्हें जी5 की ही मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'साइलेंस : कैन यू हियर इट' में देखा गया था।

और पढ़ें...

Samrat Prithviraj: कहीं शो कैंसिल, कहीं 10 लोग भी नहीं पहुंचे, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म का बुरा हाल

'पत्नी' से जीतने की ऐसी ख़ुशी कि सुपरस्टार ने दो घंटे में उड़ा दिए 48 लाख रुपए

धमकी के बावजूद शूटिंग के लिए रवाना हुए सलमान खान, पुलिस कमिश्नर ने कहा- मामला सीरियस है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में लौट रहीं 'दया भाभी', खुशखबरी सुन इमोशनल हुए 'जेठालाल'

 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos