Published : Jan 27, 2020, 10:17 AM ISTUpdated : Jan 30, 2020, 10:00 AM IST
मुंबई. प्रोड्यूसर एकता कपूर का बेटा रवि कपूर एक साल (27 जनवरी) का हो गया है। बेटे के बर्थडे पर एकता रवि को गोद में लिए नजर आई। ये पहला मौका है जब एकता ने बेटे का चेहरा सबको दिखाया और मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इस मौके पर एकता ने बेटे को स्काई ब्लू कलर का थ्री पीस सूट पहना रखा था। रवि अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में ढेर सारे लोगों को देखकर बेहद खुश नजर आया। पार्टी में अक्षय कुमार की बेटी नतारा भी अपनी नैनी के साथ पहुंची। इस दौरान नितारा बेहद डरी-डरी नजर आईं। वे कैमरा मैन और लोगों को देखकर नैनी के पीछे छुपती दिखीं।
एकता के बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन में हेमा मालिनी की दोनों बेटियां यानी ईशा और अहाना अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। ईशा ने बेटी राध्या को गोद में लेकर पोज दिए। नाना जितेंद्र ने एक साल के नाती रवि को गोद में लेकर केक कटवाया। इस मौके पर उनका दूसरा पोता यानी तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य भी नजर आया। पार्टी में टीवी जगत से जुड़े कई सेलेब्स नजर आए। इस मौके पर साक्षी तवंर, अनिता हसनंदिनी, शब्बीर अहलूवालिया, कांची कौल, करन पटेल, अंकिता, रोहित रेड्डी, विकास गुप्ता, माही गिल, सुरवीन चावला, एरिका फर्नांडिस सहित कई सेलेब्स नजर आए।
212
एकता ने बेटे के बर्थडे पर मीडिया फोटोग्राफर्स को मिठाई बांटी।
312
एकता ने बेटे रविा कपूर के बर्थडे पर मीडिया फोटोग्राफर्स को मिठाई बांटी।
412
एरिका फर्नाडिज, बेटी के साथ माहील गिल और पति के साथ अनिता हसनंदिनी।
512
साक्षी तंवर और प्रज्ञा कपूर के बेटे को प्यार करते जितेंद्र।
612
करन पटेल, अंकिता के साथ एकता और रवि कपूर।बेटे लक्ष्य के साथ तुषार कपूर।
712
बेटी राध्या के साथ ईशा देओल और बेटे के साथ अहाना देओल।
812
पत्नी के साथ करन पटेल और बेटे के साथ आयुष शर्मा।
912
बेटे रवि को गोद में लिए एकता कपूर।
1012
पति और बेटी के साथ सुरवीन चावला और बेटे के साथ एकता।
1112
बेटे रवि का साथ एकता कपूर और अलवीरा अग्निहोत्री।
1212
बेटे रवि कपूर को गोद में लिए एकता कपूर और नैनी के साथ अक्षय कुमार की बेटी नितारा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।