Christmas के जश्न में डूबीं Erica Fernandes-Krystle Dsouza, जेनिफर विंगेट का क्रिसमस लुक देख दीवाने हुए फैंस

मुंबई. क्रिसमस (Christmas) के रंग में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सेलेब्स रंगे हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ जहां क्रिसमस पार्टी में शामिल होने मलाइका के मां के घर पहुंची। वहीं टीवी जगत के कुछ सितारे भी अपने-अपने घरों में दोस्त और परिवार के साथ क्रिसमस को एन्जॉय करते दिखाई दिए। इसी में एक नाम क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) और जेनिफर विंगेट (jennifer winget) का है। टीवी की ये बहुएं ग्लैमरस अंदाज में क्रिसमस मनाया। इनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं किस सेलेब्स ने कैसे क्रिसमस की पार्टी को किया एन्जॉय...

Nitu Kumari | Published : Dec 25, 2021 4:22 PM IST

19
Christmas के जश्न में डूबीं Erica Fernandes-Krystle Dsouza, जेनिफर विंगेट का क्रिसमस लुक देख दीवाने हुए फैंस

एरिका फर्नांडिस ने अपने परिवार और को-स्टार के साथ क्रिसमस को मनाया। उन्होंने बेहद ही क्रिसमस ट्री डेकोरेट कर रखा था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने बेहद ही हॉट ड्रेस पहन रखा है।

29

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' फेम एरिक ने ब्लैक टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी नजर आईं। उन्होंने इसके साथ कोई ज्वेलरी का पेयर नहीं किया था। वो इस ड्रेस में बेहद ही सेक्सी लग रही थीं।

39

जश्न की तस्वीरें शेयर करते हुए एरिका ने अपने चाहने वालों को क्रिसमस की बधाई दी। इसके साथ उन्होंने कुछ लोगों को टैग करते हुए कहा कि वो उन्हें इस मौके पर बहुत मिस कर रही हैं।

49

बता दें कि  एरिका फर्नांडिस को 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के लिए उन्हें वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए एशियाई दर्शक का टेलीविजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वो साउथ की मूवी में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। एरिक बॉलीवुड में भी कदम रखने की कोशिश में लगी हुई हैं।

59

क्रिस्टल डिसूजा  ने भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने बेहद ही खूबसूरत क्रिसमस ट्री डेकोरेट कर रखा था। इसके साथ उन्होंने बेहद ही सेक्सी ड्रेस इस मौके लिए चुना था।

69

क्रिस्टल डिसूजा ऑफ सोल्डर शॉर्ट ड्रेस कैरी करती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गले में पर्ल सेट पहन रखी थी जो इनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। बता दें कि टीवी की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाने के बाद क्रिस्टल बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ अहम किरदार निभाती हुई नजर आईं थीं।
 

79

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट भी क्रिसमस के रंग में रंगी नजर आईं।  'बेपनाह' और 'बेहद'  फेम जेनिफर ने क्रिसमस पार्टी के लिए जो लुक लिया था वो देखते ही बन रहा था। उन्होंने ग्लिटर सूट पहन रखा था। इसके साथ ही अपने बालों को रेड लुक में रखा था।
 

89

उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो गए। क्रिसमस की बधाई देने के साथ-साथ लोग उनके लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे थे। एक यूजर ने कहा, 'ये रेड बाल ...आपको बेहद ही खूबसूरत बना रही है। एक यूजर ने उन्हें रेड मिर्ची की उपाधि दे डाली। 

99

जेनिफर ने अपने पेट के साथ भी तस्वीर शेयर करते हुए क्रिसमस की बधाई दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर बेहद-2 में नजर आ रहीं हैं। जिसमें वह माया का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो अपनी वेब सीरीज 'कोड रेड' में जल्द नजर आने वाली हैं।

और पढ़ें:

करीना कपूर फैमिली के साथ Christmas मनाने पहुंचीं अमृता के घर, बेटे अरहान के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मलाइका

आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद पहली बार Suhana Khan आईं नजर, दोस्तों संग किया नाइट आउट, वायरल हो रही तस्वीरें

Malaika Arora ने बीच में कटी ड्रेस पहनकर दिया ऐसा पोज, फैंस ने खूबसूरती की हर उपाधि दे डाली

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos