ऑटो रिक्शा चलाने वाले का बेटा ऐसे बना करोड़पति, आलीशान घर और लग्जरी कारों का है मालिक

Published : May 16, 2020, 01:47 PM ISTUpdated : May 18, 2020, 10:09 AM IST

मुंबई. कोरोना महामारी की वजह से सभी लोग परेशान है। दुनियाभर में रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में कोरोना की वजह से 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेलेब्स से जुड़े कई किस्से कहानियां वायरल हो रहे हैं। एक किस्सा टीवी शो महाराणा प्रताप के एक्टर फैजल खान को लेकर वायरल हो रहा है। आइए, बताते है फैजल की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से। फिलहाल, लॉकडाउन में फैजल फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

PREV
18
ऑटो रिक्शा चलाने वाले का बेटा ऐसे बना करोड़पति, आलीशान घर और लग्जरी कारों का है मालिक

टीवी पर इन दिनों कई पुराने टीवी शोज की वापसी हुई है। इनमें से एक हैं महाराणा प्रताप। इस शो में फैजल खान ने महाराणा प्रताप के यंग एज का रोल प्ले किया था। उनकी र‍ियल लाइफ भी रील लाइफ की तरह दिलचस्प है।

28

फैजल ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के सीजन 2 में भाग लिया था। ऑडिशन के दौरान जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस बेहद खुश हुए थे। इस शो के वे विनर रहे थे। इसके बाद फैजल ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

38

फैजल ने बताया था कि उनके पिता ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। दोनों ही उनके डांस को सपोर्ट करते थे। उनके पिता ने बताया था कि वे अपने बेटे को डांस करते देख खूब प्रेरित होते हैं।

48

डांसर से एक्टर बने खान 21 साल के हो गए हैं। वे मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं। लेकिन आज की तारीख में उनका खुद का घर, दो लग्जरी कार और एक बाइक है। हालांकि, आज भी वे अपने पिता के ऑटो से ही आना-जाना पसंद करते हैं। वहीं, पिता मुंबई के एक ह्युमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन अपने बेटे के लिए आज भी वे ऑटो चलाना पसंद करते हैं। 

58

फैजल ने एक इंटरव्यू में कहा था- "मैं कितनी भी कार और बाइक खरीद लूं, लेकिन इन सब का मोल डैडी के ऑटो के आगे कुछ भी नहीं है। मैं आज भी उसी ऑटो से आना-जाना पसंद करता हूं। इस ऑटो से बहुत ज्यादा इमोशनल अटैचमेंट है। डैडी अब दूसरे लोगों के लिए ऑटो नहीं चलाते। लेकिन मेरे लिए खुशी-खुशी इसे ड्राइव करते हैं।"

68

2015 में उन्होंने मुंबई में खुद का फ्लैट खरीदा था। जहां वे फैमिली के साथ रहते हैं। यह वन बीएचके फ्लैट मुंबई के एक पॉश इलाके के अपार्टमेंट के 15वें फ्लोर पर है।

78

फैजल तब 14 साल के थे, जब उन्होंने पहला डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिल मास्टर 2' (2012) जीता था। तब से अब तक उन्होंने पलटकर नहीं देखा। उन्होंने फेमस हिस्टोरिकल शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' (2013-14) में लीड रोल किया। इसके बाद वे डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' (2014)के विनर बने। 

88

टीवी शोज के साथ-साथ उन्होंने मराठी फिल्म प्रेम कहानी में भी काम किया है। 2016 में आई इस फिल्म में उन्होंने बैजू का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 2019 में आई वेब सीरीज मोदी: जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन का किरदार निभाया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories