डांसर से एक्टर बने खान 21 साल के हो गए हैं। वे मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं। लेकिन आज की तारीख में उनका खुद का घर, दो लग्जरी कार और एक बाइक है। हालांकि, आज भी वे अपने पिता के ऑटो से ही आना-जाना पसंद करते हैं। वहीं, पिता मुंबई के एक ह्युमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन अपने बेटे के लिए आज भी वे ऑटो चलाना पसंद करते हैं।