Published : Aug 01, 2021, 11:36 AM ISTUpdated : Aug 01, 2021, 01:07 PM IST
मुंबई। अगस्त महीने का पहला संडे दुनियाभर में 'फ्रेंडशिप डे' (Friendship Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्रिटीज के लिए भी काफी मायने रखता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त (रविवार) को सेलिब्रेट किया जा रहा है। बता दें कि बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर ये हमेशा के लिए जीवनसाथी बन गए। इस पैकेज में हम बता रहे हैं टीवी की ऐसी ही 10 जोड़ियों के बारे में।
देबिना और गुरमीत :
देबिना और गुरमीत चौधरी रामायण में साथ काम करते-करते एक-दूसरे के करीब आए और यहीं से इनकी दोस्ती शुरू हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। आगे चलकर छोटे पर्दे का यह कपल रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गया। वैसे, गुरमीत और देबिना की पहली मुलाकात 2006 में एक टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट के दौरान हुई थी। गुरमीत देबिना की रूममेट के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त थे, इसलिए अक्सर उनके घर आते रहते थे।
210
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया :
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के दौरान करीब आए थे। इस शो में दिव्यांका इशिता भल्ला का रोल निभा रही थीं, जबकि विवेक दहिया इंस्पेक्टर के रोल में थे। चूंकि इससे पहले दिव्यांका का शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप हो चुका था, ऐसे में जिंदगी के सबसे नाजुक मोड पर उन्हें एक दोस्त के रूप में विवेक का साथ मिला। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और जुलाई, 2016 में कपल शादी के बंधन में बंध गया।
310
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान :
हितेन और गौरी की जोड़ी 'कुटुम्ब' सीरियल में साथ नजर आई थी। इनकी लव एंड हेट वाली केमिस्ट्री में कहीं न कहीं प्यार वाला मैसेज छुपा था। शुरुआत में गौरी को हितेन बिल्कुल पसंद नहीं थे, लेकिन लंबे समय तक साथ काम करने के दौरान दोनों में प्यार बढ़ने लगा और फिर इस कपल ने उन्होंने 29 अप्रैल 2004 को शादी कर ली। वहीं, 2009 में गौरी ने जुड़वा बच्चों नेवान और कात्या को जन्म दिया।
410
राम कपूर और गौतमी गाडगिल :
राम और गौतमी ने टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' में साथ काम किया था। उस समय गौतमी मॉडलिंग में करियर बना चुकी थीं और राम सीरियल्स के जरिए इंडस्ट्री में अपनी राह बना रहे थे। इस सीरियल में गौतमी, राम कपूर की भाभी का किरदार निभा रही थीं। दोनों की रोज होने वाली मुलाकातों से उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई। यहीं से राम-गौतमी की लव स्टोरी शुरु हुई और 2003 में कपल ने शादी कर ली। इन्हें सिया नाम की एक बेटी और अक्स नाम का एक बेटा भी है।
510
शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ :
शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ सीआईडी स्पेशल ब्यूरो के सेट पर काम करने के दौरान ही करीब आए थे। इसके अलावा कीर्ति के मुश्किल दौर में शरद के सपोर्ट के बाद दोनों में विश्वास और प्रेम बढ़ा था। उन्होंने फेमस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया था। कपल ने जून, 2005 को शादी कर ली। इस जोड़ी ने सीरियल 'सात फेरे' में एक साथ काम किया था। इसके अलावा दूरदर्शन के सीरियल 'आक्रोश' और 'सीआईडी स्पेशल ब्यूरो' में भी उनको एक साथ पर्दे पर देखा गया था।
610
संजीदा शेख और आमिर अली :
TV के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) और आमिर अली (Aamir Ali) ने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया। एक-दूसरे को डेट करने के बीच ही दोनों ने नच बलिए 3 में हिस्सा लिया और इस शो का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद कपल ने फाइनली 2012 में शादी की थी। लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चली और 2019 में दोनों अलग हो गए। बता दें कि कपल ने अगस्त, 2020 में अनाउंस किया था कि उनकी एक साल की बेटी भी है।
710
सनाया ईरानी और मोहित सहगल :
सनाया ईरानी और मोहित सहगल की मुलाकात सीरियल 'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि शो के दौरान ही इस कपल के बीच पहले दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। फैंस इस जोड़ी को 'मोनाया' के नाम से भी जानते हैं। इस कपल ने 25 जनवरी 2016 को गोवा में शादी की थी। कपल ने 7 साल तक डेटिंग करते हुए अपने रिश्ते को छुपाया था। 'नच बलिए' के सफर के दौरान उनका एक-दूसरे के लिए सपोर्ट और प्यार साफ झलक रहा था।
810
सरगुन मेहता और रवि दुबे :
सीरियल '12/24 करोल बाग' में रवि और सरगुन ने पति-पत्नी का रोल निभाया था, जिसे फैंस ने खूब सराहा था। इस शो में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। शुरुआत में सरगुन को रवि अजीब लगे थे, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि दोनों के विचार काफी मिलते-जुलते हैं। एक-दूसरे को समझने के बाद वे अट्रैक्ट हुए और डेटिंग शुरू हुई। इसके बाद 'नच बलिए' के सेट पर रवि ने अपनी 'बलिए' को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया। इस प्रपोजल के बाद दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली।
910
रश्मि देसाई और नंदीश संधू :
टीवी सीरियल 'उतरन' की फेमस जोड़ी वीर और तपस्या को फैंस ने खूब पसंद किया था। रश्मि देसाई और नंदीश संधू की मुलाकात ‘उतरन’ के सेट पर ही हुई थी। धीरे-घीरे इनकी दोस्ती प्यार की तरफ बढ़ गई। दूसरे सेलेब्स की तरह इन्होंने भी शुरुआत में अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था, हालांकि बाद में अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लिया। नंदीश ने रश्मि को अपने बर्थडे ईव पर प्रपोज किया था और दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। हालांकि कपल की शादी लंबे समय तक नहीं चली और 2016 में दोनों अलग हो गए।
1010
शालीन भनोट-दलजीत कौर :
TV सीरियल 'कुलवधू' में शालीन भनोट और दलजीत कौर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने 2008 में 'नच बलिए' में भी पार्टिसिपेट किया और डांस रियलिटी शो के विनर बने। इस जीत के बाद कपल ने 2009 में शादी कर ली। हालांकि कपल की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। शादी के सिर्फ 7 साल बाद 2015 में दोनों का तलाक हो गया। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम जेडन है। जेडन अपनी मां दलजीत के ही साथ ही रहता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।