हिना ने 'जमाई राजा' के एक्टर को पिलाई ड्रिंक, बर्थडे पार्टी में देर रात तक झूमीं 'अक्षरा' : PHOTOS

मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  में अक्षरा का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस हिना खान 32 साल की हो चुकी हैं। 2 अक्टूबर, 1987 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जन्मीं हिना ने बुधवार रात को दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान हिना ने पहले केक काटा और बाद में दोस्तों के साथ पार्टी में जमकर डांस किया। हिना ने पार्टी में जमाई राजा के एक्टर रवि दुबे को डांस के दौरान ड्रिंक पिलाया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2019 11:15 AM IST / Updated: Oct 03 2019, 04:50 PM IST

15
हिना ने 'जमाई राजा' के एक्टर को पिलाई ड्रिंक, बर्थडे पार्टी में देर रात तक झूमीं 'अक्षरा' : PHOTOS
हिना की बर्थडे पार्टी में कुछ खास दोस्त और फैमिली फ्रेंड ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर हिना के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही हैं।
25
केक काटने के बाद हिना ने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। इतना ही नहीं उन्होंने फ्रेंड्स के साथ खूब सेल्फी भी खिंचाई।
35
पार्टी में हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी मौजूद थे। हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं। इनकी मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी। दरअसल हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, जबकि रॉकी शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
45
हिना ने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था। हिना बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं। हिना कुछ दिनों पहले तक एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं। हालांकि अब उनकी जगह यह रोल आमना शरीफ करेंगी।
55
हिना ने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथिया', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो (छोटा रोल) किया था। 2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया था।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos